Latest

विधायक कुलदीप धनकड़ का उपखंड कार्यालय में स्वागत सत्कार

पावटा (राजेश कुमार हाडिया)। अभिभाषक संघ पावटा की ओर से क्षेत्रीय विधायक कुलदीप धनकड़ का पावटा उपखंड कार्यालय में जोरदार स्वागत सत्कार किया गया। इस मौके पर विधायक ने अभिभाषक संघ द्वारा रखी गई मांग को स्वीकार करते हुए अभिभाषक संघ पावटा के लिए बार रूम का निर्माण करवाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर उपखंड अधिकारी कपिल उपाध्याय, तहसीलदार प्रवीण कुमार सैनी, नायब तहसीलदार शिवानी शर्मा, नगर पालिका ईओ बसंत कुमार सैनी, नगरपालिका आरआई संजय शर्मा, पावटा प्रधानप्रतिनिधि जगन चौधरी, चैयरमैन प्रतिनिधि निर्मल पंसारी का अभिभाषक संघ पावटा अध्यक्ष विष्णु कुमार शर्मा की ओर से माला साफा पहनकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर दिलीप सिंह शेखावत, लोकेश कुमार शर्मा, नरेश कुमार यादव, प्रदीश शक्सेना, सीताराम सैनी, रतिराम मीणा, घनश्याम शर्मा, गौरव शर्मा सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *