Dailynews

यूपी में 48 घंटे में आएगा मानसून, 32 शहरों में बारिश का अलर्ट, 38 जिलों में हीटवेव चलेगी

यूपी में मानसून अगले 24 से 48 घंटों के अंदर एंट्री कर सकता है। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि प्रदेश में मानसून के लिए अनुकूल मौसमी सिस्टम तैयार हो गया है। मानसून 1-2 दिनों में यानी 28 जून तक बिहार बॉर्डर से गोरखपुर-महराजगंज के रास्ते प्रदेश में एंट्री कर सकता है।

29 जून तक लखनऊ पहुंच सकता है। 1-2 जुलाई तक पूरे यूपी में छा सकता है। आमतौर पर मानसून 20 जून तक आ जाता है। यानी इस बार 8 दिन लेट है। मानसून 15-16 दिनों से महराजगंज के पास अटका हुआ है।

इससे पहले, गर्मी अपने तेवर दिखाते रहेगी। शुक्रवार सुबह से पूरे यूपी में तेज धूप है। उमस से लोगों का हाल बेहाल है। बादलों की आवाजाही जारी है, लेकिन उससे गर्मी पर कुछ खास असर नहीं पड़ रहा। पारा 44°C के पार पहुंच गया है।

आज 32 शहरों में बारिश का अलर्ट है। पूर्वी और मध्य यूपी के 38 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले, गुरुवार को गाजियाबाद और प्रयागराज में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। मेरठ में हल्की बूंदाबांदी हुई। बांदा सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 44.2℃ रिकॉर्ड किया गया।

अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए

  • 27 जून: पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा। पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में बारिश और कुछ में हीटवेव का अलर्ट है।
  • 28 जून: पश्चिमी यूपी में गर्मी बढ़ेगी। पूर्वी यूपी में बारिश के आसार हैं। हालांकि, लू से राहत नहीं मिलेगी।
  • 29 जून: पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश के आसार हैं। पूर्वी यूपी में जोरदार बरसात होने के आसार हैं।
  • 30 जून: पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। पूर्वी यूपी तेज आंधी-बारिश के आसार हैं।
  • 1 जुलाई: पश्चिमी यूपी में बौछारें पड़ सकती हैं। पूर्वी यूपी तेज आंधी-बारिश के आसार हैं। गर्मी से राहत मिलेगी।

आजमगढ़ में शुक्रवार को मौसम ने करवट ली। सुबह से आसमान में बादल छाए रहने और तापमान में गिरावट आने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक सिमट गया। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के भीतर मानसून के आगमन के संकेत दिए हैं। आज के लिए प्रदेश के 32 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *