News

बुलंदशहर में कॉस्मेटिक कारोबारी के घर NIA का छापा

बुलंदशहर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ कॉस्मेटिक कारोबारी अब्दुल कादिर और उसके दो भाइयों के घरों पर एक साथ छापेमारी की। तीनों पर हवाला, टेरर फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं।

विशाखापट्टनम से तीन वाहनों में पहुंची NIA टीम ने शहर के मोहल्ला इंटारोड़ी स्थित तीनों ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की। अब्दुल कादिर और उसके दोनों भाइयों फैजल व बिलाल के घरों से बड़ी मात्रा में नकदी मिलने की सूचना है।

नोटों की गिनती के लिए बैंक से करेंसी काउंटिंग मशीनें मंगाई गईं। गिनती के बाद नकदी को टीम ने जब्त कर लिए। हालांकि, कितने रुपए बरामद हुए हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। NIA ने एक लैपटॉप और मोबाइल की जांच के बाद उन्हें कब्जे में ले लिया। करीब साढ़े चार घंटे तक चली छापेमारी के बाद दोपहर करीब 12:30 बजे अधिकारी पूछताछ पूरी कर लौट गए। बुलंदशहर के स्याना बस अड्‌डे के पास डॉ.खुशबुद्दीन की क्लिनिक है। बीएएमएस डॉ.खुशबुद्दीन के तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा अब्दुल कादिर (32) की कॉस्मेटिक शॉप है। उसकी 2 साल पहले शादी हो चुकी है। दूसरे नंबर पर बिलाल (30) है। उसकी शहर में ही ऑटो पार्टस की दुकान है।

बिलाल की भी शादी हो चुकी है। जबकि सबसे छोटा बेटा फैसल (28) अपने पिता की क्लिनिक पर रहता है। फैसल की शादी नहीं नहीं हुई है। पुलिस सूत्रों की मानें तो कॉस्मंटिक कारोबारी और उसके भाइयों पर आतंकी फंडिंग के साथ-साथ देश विरोधी गतिविधियों से जुड़ी वेबसाइट पर सर्च करने का आरोप है। जिसके चलते ही जांच एजेंसियों के रडार पर आए।​ कार्रवाई के दौरान मौके पर दो थानों की पुलिस तैनात रही। सुरक्षा एजेंसियों ने मोहल्ला इंटारोड़ी और आसपास के इलाके को चारों ओर से घेरकर सील कर दिया। किसी भी बाहरी व्यक्ति को छापेमारी वाले ठिकानों के पास जाने की अनुमति नहीं दी। अंदर मौजूद लोगों को भी बाहर नहीं निकलने दिया।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *