News

जूस-कन्फेक्शनरी की दुकान में  शटर तोड़कर 6 लाख से ज्यादा चोरी

खुर्जा नगर में मुंडाखेड़ा चौराहे के पास जूस और कन्फेक्शनरी की दुकान का शटर तोड़कर 6 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी चोरी हो गई। यामीन की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

बिजलीघर नंबर-2, खुर्जा निवासी यामीन पुत्र फजलूरहमान ने बताया कि वह अपने भाइयों के साथ दुकान चलाते हैं। उनके मुताबिक, पिछले साल कारोबार में करीब 6 लाख रुपये का मुनाफा हुआ था, जिसे तीनों भाइयों ने आपसी सहमति से बराबर बांट लिया था।

यामीन ने बताया कि 1 जनवरी 2026 से 16 नवंबर 2026 तक के कारोबार और लेन-देन की नकदी दुकान के गल्ले में रखी थी। 16 नवंबर की रात दुकान बंद करते समय गल्ले में नकदी सुरक्षित थी।

17 नवंबर 2026 की सुबह करीब 7 बजे यामीन दुकान खोलने पहुंचे तो शटर टूटा मिला। अंदर गल्ले में रखी अनुमानित 6 लाख रुपये से ज्यादा की रकम गायब थी। उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

यामीन की 18 नवंबर 2026 को दी गई लिखित शिकायत के आधार पर थाना खुर्जा नगर में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 305 और 331(4) के तहत केस दर्ज किया है।

यामीन ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सुरक्षित कर जांच कराने, चोरी की रकम बरामद करने और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के मुताबिक, आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं और चोरों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *