News

 बुलंदशहर  दो पक्षों में पथराव और फायरिंग

बुलंदशहर के ककोड़ में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में पथराव और फायरिंग का एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक युवक फायरिंग करता और दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव होता दिख रहा है। पुलिस ने इस मामले में गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और अब तक 14 लोगों को हिरासत में लिया है।

ककोड़ क्षेत्र में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें मारपीट और पथराव हुआ। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को वैर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायलों की पहचान ककोड़ निवासी समीर (17) पुत्र हनीफ और हसीन (30) पुत्र निजाम के रूप में हुई है। समीर के पैर में गंभीर चोट आई है, जबकि हसीन के सिर में गंभीर चोटें बताई जा रही हैं।

परिजनों ने अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने से इनकार कर दिया और हायर सेंटर रेफर करने का अनुरोध किया। इसके बाद दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें निजी वाहन से निजी अस्पताल ले जाने की बात कहकर अस्पताल से चले गए।

बताया जा रहा है कि इन दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार मारपीट और फायरिंग की घटनाएं हो चुकी हैं। पुरानी दुश्मनी के कारण इलाके में पहले से ही तनाव का माहौल था।

सिकंदराबाद के सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की तलाश में संबंधित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *