News

यूपी में मुहर्रम पर अंगारों पर चले लोग, जुलूस में करंट से 2 की मौत

यूपी में आज (शुक्रवार) मुहर्रम के जुलूस को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर है। ड्रोन कैमरों से पूरे रूट की मॉनिटरिंग की जा रही है। श्रावस्ती में कर्बला के शहीदों की याद में अजादार दहकते अंगारों पर चले। ‘या हुसैन’ की सदाओं से माहौल गमगीन हो गया।

एटा में शुक्रवार तड़के ताजिया हाईटेंशन तार से टच हो गया। इसके बाद ताजिए में करंट उतर गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। 7 गंभीर रूप से झुलस गए। प्रयागराज में भी करंट से एक 17 साल के लड़के की मौत हो गई। संभल SP केके बिश्वनोई ने फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया।

इधर, फिरोजाबाद ASP अनुज चौधरी के फीते से ताजिया नापने पर आल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास भड़क गए। उन्होंने कहा- ताजियों की इस प्रकार नाप-जोख किए जाने से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। ताजियों का अपमान है। यूपी सरकार से मांग करता हूं कि अनुज चौधरी को तत्काल सस्पेंड किया जाए।

लखनऊ में 2 लाख से अधिक लोग ताजिए के जुलूस में शामिल हो सकते हैं। जुलूस इमामबाड़े से निकल कर कर्बला तालकटोरा जाएगा। जुलूस में शामिल सभी लोग काले कपड़े पहनेंगे और नंगे पांव मातम करेंगे। बता दें कि आज ही के दिन कर्बला में पैगंबर मोहम्मद साहब के छोटे नवासे हजरत इमाम हुसैन यजीदी फौज से जंग करते हुए 72 साथियों के साथ शहीद हो गए थे। प्रयागराज में मुहर्रम की नौवीं पर निकले जुलूस के दौरान शुक्रवार सुबह एक 17 साल के किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। जुलूस जैसे ही सेवई मंडी इलाके में पहुंचा, बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान एक बिजली के पोल में करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। मृतक की पहचान बहादुरगंज निवासी मोहम्मद हमजा पुत्र काशिम के रूप में हुई। वह मुहर्रम की नौवीं पर कोतवाली से उठे मासूम अली असगर के झूले में शामिल था। जुलूस में बड़ी संख्या में जायरीन मौजूद थे। लोगों ने तुरंत हमजा को इलाज के लिए पहले कॉल्विन अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *