Hindi News LIVE

वेनेजुएला भूकंप में अब तक 235 की मौत, 4300 से ज्यादा घायल, 39,000 लोग

दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में आए दो भूकंप में अब तक 235 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। जबकि 4300 से ज्यादा लोग घायल हैं। वेनेजुएला में बुधवार यानी 25 जून को साल 1821 के काराबोबो युद्ध की याद में राष्ट्रीय अवकाश था। इसलिए ज्यादातर लोग घरों में थे और फीफा वर्ल्ड कप मैच देख रहे थे। इससे मलबे में दबने वालों की संख्या ज्यादा होने की आशंका है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मलबे के अंदर से आवाजें आ रहीं हैं। सरकार ने देर रात बताया कि 39 हजार से ज्यादा लोग लापता हैं। भूकंप की भयावहता की असल तस्वीर अभी आना बाकी है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप से 10 हजार से ज्यादा लोगों के मारे जाने की 44% आशंका है। वहीं, एक लाख लोगों के जान गंवाने की 30% आशंका है।

इस आपदा से वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था को 9.5 लाख करोड़ रुपए के नुकसान हो सकता है। कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने आपातकाल लगा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड्रिग्ज से बात कर मदद की पेशकश की है। भारत ने भूकंप प्रभावित वेनेजुएला की मदद के लिए ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ शुरू किया है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया कि भारतीय वायुसेना के दो C-17 विमान भारतीय सेना की फील्ड हॉस्पिटल यूनिट और 35 टन से ज्यादा राहत सामग्री लेकर वेनेजुएला के लिए रवाना हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि भारत इस कठिन समय में वेनेजुएला के साथ खड़ा है और राहत एवं बचाव कार्यों में हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। तुर्किये की आपदा प्रबंधन एजेंसी AFAD ने कहा है कि वह वेनेजुएला में भूकंप प्रभावित लोगों की मदद के लिए दो सैन्य विमान भेजेगा। पहले A-400M विमान में 38 सदस्यीय खोज एवं बचाव दल, मानवीय सहायता कर्मी, पांच सदस्यीय मेडिकल रेस्क्यू टीम, तुर्की रेड क्रिसेंट के दो सदस्य, दो खोजी कुत्ते और तीन पूरी तरह सुसज्जित बचाव वाहन भेजे जाएंगे।

दूसरे A-400M विमान में 22 सदस्यीय मानवीय सहायता ब्रिगेड और उसका उपकरण होगा। AFAD के मुताबिक, दोनों विमान शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 11:15 बजे इस्तांबुल एयरपोर्ट से रवाना होंगे।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *