Latest

रेलवे अफसर की पत्नी फूट-फूटकर रोई, पति को पीटने वाले RPF जवान बर्खास्त हों

आगरा में रेलवे अफसर को प्लेटफॉर्म पर घसीटकर पीटने के विरोध में पूरे प्रदेश में प्रदर्शन तेज हो गया है। पीड़ित डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट नरेंद्र चाहर की पत्नी हरेंद्री चाहर ने मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे मीडिया से कहा- अगर दोषी RPF जवानों को बर्खास्त नहीं किया गया, उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई तो मैं जान दे दूंगी।

उन्होंने रोते हुए कहा- इतनी बेरहमी से मेरे पति को पीटा गया कि घटना का वीडियो देखा भी नहीं जा रहा है। मैं अपने पति के लिए ऐसा कभी बर्दाश्त नहीं कर सकती। अगर न्याय नहीं मिला, पति का सम्मान वापस नहीं आया तो मैं जान दे दूंगी। इतना कहते हुए वह साड़ी से चेहरा ढककर बिलख पड़ीं। फूट-फूट कर रोने लगीं।

DSS नरेंद्र चाहर ने कहा- अगर मैं रिश्वत लेते पकड़ा जाता तो तुरंत जेल में होता। लेकिन, जो कानून को जानते हैं, उन्होंने जानबूझकर अवैध वसूली की, उनके लिए कोई जेल नहीं बनी क्या? क्या वो आज गिरफ्तार हो पाएंगे? या तो वो गिरफ्तार होंगे या रेल चलेगी। मेरा पूरा परिवार पटरी पर बैठा है।

इससे पहले सुबह 10.30 बजे से आगरा, मथुरा, झांसी समेत 30 शहरों में रेलकर्मियों ने RPF के खिलाफ प्रदर्शन किया। आगरा में 1000 से ज्यादा रेल कर्मचारी सड़क पर उतर आए। DRM ऑफिस के बाहर RPF जवानों के सामने नारेबाजी की। महिला कर्मचारियों ने भी RPF मुर्दाबाद और हाय-हाय के नारे लगाए। पीड़ित रेलवे अफसर की बहन पटरी पर कूद गई। ट्रेन रोकने की चेतावनी दी। दरअसल, कैंट रेलवे स्टेशन पर रविवार को ट्रेन रोकने को लेकर रेलवे पुलिस बल (RPF) और डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट (DSS) के बीच विवाद हो गया था। एक महिला यात्री ट्रेन में नहीं चढ़ पाई थी। DSS नरेंद्र चाहर ने उसकी मदद के लिए ट्रेन रुकवा दी। RPF जवानों ने महिला को चेन पुलिंग के आरोप में पकड़ लिया।

नरेंद्र चाहर ने विरोध किया तो RPF जवानों ने मारपीट शुरू कर दी। उन्हें प्लेटफॉर्म पर घसीटते हुए ले गए। स्टेशन पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया था। वीडियो सामने के बाद रेलवे कर्मचारियों भड़क गए। कोटा, झांसी, दिल्ली सहित देश के कई शहरों से रेलवे कर्मचारी आगरा पहुंचने लगे।

रेलवे कर्मचारियों की मांग है कि दोषियों की गिरफ्तारी हो। उन्हें नौकरी से बर्खास्त किया जाए। इस बीच आरपीएफ के एएसआई मेघराज मीणा, बालकिशन और कॉन्स्टेबल बदन सिंह, जितेंद्र को सस्पेंड कर दिया गया।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *