Politics

रांची : झारखंड में चंपाई सोरेन कैबिनेट का विस्तार

Jharkhand Politics झारखंड में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद बदले सियासी हालात के बीच शुक्रवार को चंपई सोरेन सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो गया। इसमें दो नए चेहरों को जगह मिली है। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन के बिरसा मंडप में कुल आठ मंत्रियों को शपथ दिलाई है। इसमें झामुमो कोटे से पांच ओर कांग्रेस के तीन मंत्री शामिल हैं।

  1. जोबा मांझी को नहीं मिली जगह, कांग्रेस ने नहीं बदला कोई मंत्री
  2. मंत्री बनते-बनते रह गए बैद्यनाथ राम, अंतिम समय कट गया नाम

दोनों को झामुमो कोटे से मंत्री बनाया गया है। हेमंत सरकार में मंत्री रहीं झामुमो की वरिष्ठ नेत्री जोबा मांझी को चंपई सोरेन मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिला। उनकी जगह दीपक बिरूआ को तवज्जो दी गई।

हालांकि, बिरूआ भी झामुमो से कई बार विधायक निर्वाचित हो चुके हैं। हेमंत सरकार में मंत्री रहे अन्य सभी विधायकों को इस मंत्रिमंडल में भी स्थान दिया गया है। कांग्रेस ने अपने मंत्रियों में कोई फेरबदल नहीं किया।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *