Dailynews

​​​​​​​यूपी पुलिस भर्ती के 60 हजार पदों का रिजल्ट जारी, देखें पूरा रिजल्ट

Share News

यूपी पुलिस भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जनरल वर्ग में लड़कों का कटऑफ 214 और महिलाओं का 203 गया है। जबकि SC वर्ग के लड़कों का 178, लड़कियों का 169 नंबर गया है। वहीं, ST वर्ग में लड़कों का 146, लड़कियों का 136 नंबर कटऑफ गया है।

चौंकाने वाली बात यह कि EWS का कट ऑफ OBC से नीचे आ गया है। EWS में लड़कों का 187 और लड़कियों का 180 गया है। जबकि OBC में लड़कों का 198 और लड़कियों का 189 गया है।

60244 पदों के लिए 50 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। 1,74,316 अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया गया है। यानी पदों से तीन गुना अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में पास हुए हैं। अभ्‍यर्थी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्‍नति बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट (https://uppbpb.gov.in/) पर जाकर रिजल्‍ट देख सकते हैं।

ऐसे चेक करें रिजल्‍ट

  • सबसे पहले यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद अभ्‍यर्थी “कॉन्स्टेबल भर्ती 2024 रिजल्ट” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण नंबर व जन्मतिथि दर्ज करें।
  • इसके बाद अभ्‍यर्थी का रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।

बोर्ड ने बताया- अगर फिजिकल और डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन में वैकेंसी से कम अभ्यर्थी सफल होते हैं, तो मेरिट के आधार पर अतिरिक्त अभ्यर्थियों को फिजिकल और डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

दिसंबर के तीसरे हफ्ते में फिजिकल और डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन कराया जाएगा। इसके लिए स्थान, डेट की सूचना बोर्ड की वेबसाइट पब्लिश की जाएगी। भर्ती प्रकिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों का नंबर बोर्ड की बेवसाइड पर जारी किया जाएगा।

जोनल मुख्यालय पर होगा फिजिकल टेस्ट लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का नजदीकी जोनल मुख्यालय पर फिजिकल टेस्ट (दौड़ और अन्य फिजिकल मापदंड) होगा। पुरुष अभ्यर्थियों को 25 मिनट में 4.8 किमी, महिला अभ्यर्थियों को 14 मिनट में 2.4 किमी की रनिंग पूरी करनी होगी। फिजिकल टेस्ट के बाद अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट्स वैरिफिकेशन होगा। इसके बाद फाइनल रिजल्ट बनेगा।

5 दिनों में हुई थी पुलिस परीक्षा पुलिस भर्ती प्रक्रिया की विज्ञप्ति अक्टूबर, 2023 में निकली थी। इसके लिए पहले फरवरी में परीक्षा हुई, लेकिन पेपर लीक होने के कारण परीक्षा दोबारा करानी पड़ी। इसके बाद लिखित परीक्षा 23, 24, 25, 30, 31 अगस्त को कुल 10 पालियों में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 150 सवाल पूछे गए थे। हर सवाल के 2 नंबर तय थे। यानी कुल 300 नंबरों की परीक्षा हुई थी। माइनस मार्किंग भी थी। हर गलत सवाल पर 0.25 नंबर काटे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *