रूद्रप्रयाग : 8 से 10 निहंग सिख गुरुद्वारे में मौजूद, छत पर लहरा रहे हथियार
Gurudwara Clash Nihang Sikh, बीते मंगलवार को चमोली जिले के कर्णप्रयाग में निहंग सिखों और स्थानीय युवकों के बीच हुए विवाद के बाद तनाव लगातार बना हुआ है. जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम पंजाब से आये कुछ निहंग सिखों ने कर्णप्रयाग से आगे, रुद्रप्रयाग जिले के नगरासू गुरुद्वारा पर कब्जा कर लिया है और वहां एक सेवादार को बंधक बना लिया है. 8 से 10 निहंग सिख गुरुद्वारे में मौजूद है, और छत पर खड़े होकर हथियार लहरा रहे हैं. सूत्र बताते हैं कि निहंग सिखों की शिकायत ये है कि गुरुद्वारा मैनेजमेंट ने कर्णप्रयाग की घटना पर खुलकर निहांगो का स्टैंड नहीं लिया.
चमोली निहंग सिख बवाल लाइव: उत्तराखंड के कर्णप्रयाग और नगरासू में निहंग सिखों के साथ हुए हालिया विवाद ने अब काफी तूल पकड़ लिया है, जिसके बाद प्रदेश के भीतर राजनीतिक बयानबाजी और सरगर्मियां बेहद तेज हो गई हैं. इस संवेदनशील और गंभीर मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राज्य में आने वाले सभी तीर्थयात्रियों और देश-विदेश के पर्यटकों से स्थानीय समाज की परंपराओं, संस्कृति, भावनाओं और उनकी रोजमर्रा की सुविधाओं का पूरी तरह सम्मान करने की पुरजोर अपील की है. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पावन धरती हमेशा से ही पर्यटकों और श्रद्धालुओं का स्वागत करती आई है, लेकिन यदि किसी स्थान पर कोई विवाद या गलतफहमी की स्थिति पैदा होती है, तो दोनों ही पक्षों को उग्र होने के बजाय बेहद संयम, धैर्य और विवेक का परिचय देते हुए मामले को आपस में सुलझाना चाहिए. इसके साथ ही, उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था और शांतिपूर्ण माहौल को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए पुलिस व प्रशासनिक आला अधिकारियों से यह मांग की है कि वे धार्मिक प्रतीकों से जुड़ी सीमाओं और नियमों को लेकर एक स्पष्ट व व्यावहारिक नीति तैयार करें, ताकि भविष्य में इस तरह की अप्रिय घटनाओं और स्थानीय लोगों व बाहरी श्रद्धालुओं के बीच होने वाले आपसी टकराव को हमेशा के लिए रोका जा सके.
Chamoli Nihang Sikh Violence Live: शांतिपूर्ण तरीके से हेमकुंड साहिब की यात्रा भी चल रही है. गोविंद घाट में जहां-जहां अभी चेक पोस्ट है वहां पर अतिरिक्त पुलिस और आईटीबीपी तैनात की गई है. स्थानीय लोग भी लगातार सिख श्रद्धालुओं और निहंग श्रद्धालुओं से अपील कर रहे हैं कि वह सौहार्दपूर्ण तरीके से यात्रा करें. पहाड़ की शांत वादियों में इस अशांति ना फैलाएं.
चमोली के कर्णप्रयाग में धारा 163 लगाई गई है. कहीं पर भी कर से पांच लोग इकट्ठा नहीं हो सकते हैं. हथियार लाने वाले पर रोक लगाई गई है. प्रशासन का कहना है कि लापरवाही करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.
डीएम-एसपी मौके पर मौजूद है और निहंग सिखों को लगातार समझाने की कोशिश कर रहे हैं.

