Sant Premanand Maharaj: संत प्रेमानंद महाराज ने रसिक दुलारी पर तोड़ी चुप्पी
Sant Premanand Maharaj Ashram: संत प्रेमानंद महाराज ने दीक्षित साधक रसिक दुलारी शरण (दीपक लोधी) की मौत के आठ दिन बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है. श्री हित राधा केलि कुंज आश्रम की ओर से पहला आधिकारिक बयान जारी कर दिया गया है. लगातार उठ रहे सवालों और विवादों पर कहा कि इस घटना से वे अत्यंत ‘आहत’ हैं. वहीं, लगातार मीडिया और सोशल मीडिया पर चल रही खबरों पर भी आश्रम का बयान आया है. आश्रम की ओर से भक्तों और आम-जनमानस अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही गई है.
श्रीहित राधा केलि कुंज ट्रस्ट की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया, ’25 सितंबर को हुई इस दुखद घटना से पूज्य महाराज श्री और उनका पूरा परिकर बेहद दुखी और आहत है. ट्रस्ट ने साधक के पीड़ित परिवार के प्रति अपनी पूर्ण संवेदना और सहानुभूति है. ट्रस्ट इस मामले की निष्पक्ष और तथ्यात्मक जांच के लिए पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग कर रहा है. साथ ही, सभी श्रद्धालुओं और आमजन से यह विनम्र अनुरोध किया गया है कि जब तक पुलिस की जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक किसी भी अपुष्ट जानकारी, अफवाह या अनुमान के आधार पर महाराज जी और आश्रम की छवि को धूमिल करने वाला कोई दुष्प्रचार न करें.’
अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
इससे पहले 2 अक्टूबर को ब्रज संत महिमा द्वारा भी एक पत्र जारी किया गया था, जिसमें चंद पैसों और टीआरपी के लिए महाराज जी को बदनाम करने वाले कुछ कंटेंट क्रिएटर्स और न्यूज़ एंकरों को कड़ी चेतावनी दी गई थी. पत्र में स्पष्ट कहा गया कि तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करना निंदनीय है.

