Sports

श्रीलंका ने 27 साल बाद भारत से वनडे सीरीज जीती:तीसरा वनडे 100 रन से हराया

श्रीलंका ने इतिहास पलटते हुए भारत को 27 साल बाद वनडे सीरीज हरा दी है। टीम ने कोलंबो में तीसरा वनडे 110 रन से जीता। बुधवार को श्रीलंका ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 7 विकेट खोकर 248 रन बना दिए। भारत 26.1 ओवर में 138 रन बनाकर सिमट गया।

श्रीलंका से अविष्का फर्नांडो ने 96, कुसल मेंडिस ने 59 और पाथुम निसांका ने 45 रन बनाए। भारत से डेब्यू कर रहे रियान पराग ने 3 विकेट लिए। बैटिंग में भारत से रोहित शर्मा ने 35, वॉशिंगटन सुंदर ने 30, विराट कोहली ने 20 और रियान पराग ने 15 रन बनाए। श्रीलंका से दुनिथ वेल्लालागे ने 5 विकेट लिए। जेफरी वांडरसे और महीश तीक्षणा को 2-2 विकेट मिले।

श्रीलंका ने 1997 में भारत को आखिरी बार वनडे सीरीज हराई थी। तब 4 वनडे की सीरीज टीम ने 3-0 से जीती थी। इसके बाद दोनों ने 2 से ज्यादा मैचों की 11 वनडे सीरीज खेलीं, सभी में भारत को जीत मिली थी। श्रीलंका ने अब जाकर 3 वनडे की सीरीज 2-0 से जीती। पहला वनडे टाई रहा, बाकी 2 में होम टीम को जीत मिली।

दुनिथ वेल्लालागे ने 27वें ओवर की पहली बॉल पर कुलदीप यादव को LBW किया। कुलदीप ने 6 रन बनाए। उनके विकेट के साथ ही श्रीलंका ने तीसरा वनडे 110 रन से जीत लिया और सीरीज भी 2-0 से अपने नाम कर ली।

वॉशिंगटन सुंदर 30 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें महीश तीक्षणा ने 26वें ओवर में लॉन्ग ऑफ पर कैच कराया।

भारत ने 18 ओवर में ही 102 रन के स्कोर पर 8 विकेट गंवा दिए। जेफरी वांडरसे ने ओवर में शिवम दुबे को LBW किया, दुबे ने 14 बॉल पर 9 रन बनाए।

16वें ओवर में रियान पराग जेफरी वांडरसे की गेंद पर बोल्ड हो गए। वांडरसे ने गुड लेंथ बॉल फेंकी, पराग ने कोई शॉट ऑफर नहीं किया और बोल्ड हो गए।

दुनिथ वेल्लालागे ने 13वें ओवर में 2 विकेट लिए। उन्होंने पहली बॉल पर अक्षर पटेल और पांचवीं बॉल पर श्रेयस अय्यर का विकेट लिया। अक्षर 2 रन बनाकर बोल्ड और श्रेयस 8 रन बनाकर LBW हुए। वेल्लालागे 4 विकेट ले चुके हैं।

भारत ने 8वें ओवर में रोहित शर्मा के रूप में दूसरा विकेट गंवाया। दुनिथ वेल्लालागे ने रोहित को विकेटकीपर कुसल मेंडिस के हाथों कॉट बिहाइंड कराया। रोहित ने 20 बॉल पर 35 रन बनाए।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *