Crime News

नोएडा : स्टंटबाजी में कार ने 5 छात्रों को मारी टक्कर, सड़क किनारे खड़े थे

नोएडा में प्रॉपर्टी डीलर ने स्टंटबाजी के दौरान कार से 5 छात्रों को टक्कर मार दी। छात्र हवा में उछलकर कार के बोनट पर गिरे और फिर सड़क पर जा गिरे।

यह देखकर आरोपी ने कार की स्पीड बढ़ा दी और भाग निकला। लोग शोर मचाते हुए कार के पीछे दौड़े, लेकिन उसने कार नहीं रोकी। हादसे में एक छात्र का पैर टूट गया, जबकि 4 छात्रों के सिर, पैर और हाथ में चोटें आई हैं।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रों को अस्पताल पहुंचाया। हादसा शुक्रवार शाम थाना नॉलेज पार्क के पास हुआ था। इसका वीडियो आज सामने आया है दुजाना के रहने वाले ध्रुव नागर ने बताया- मेरा भाई गौरव नागर GNIOT कॉलेज से BCA की पढ़ाई कर रहा है। कल शाम वह दोस्तों के साथ कॉलेज के पास से गुजर रहा था। तभी वहां कुछ लड़के तीन-चार गाड़ियों से स्टंट कर रहे थे।

गाड़ी चला रहे शख्स सड़क पर कभी अचानक ब्रेक लगाते तो कभी गाड़ी को मोड़ते हुए दिखते थे। कुछ लोग इसका वीडियो बना रहे थे। वीडियो बनाने वाले लोग जब थोड़ा आगे चले गए, तभी पीछे से तेज रफ्तार कार आई।

ध्रुव नागर ने बताया- जब वे कुछ समझ पाते, तब तक कार ने सड़क किनारे खड़े मेरे भाई गौरव समेत 5 छात्रों को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही चीख-पुकार मच गई। छात्र अभी उठ भी नहीं पाए थे कि ड्राइवर ने कार मोड़ी और स्पीड बढ़ाकर भाग गया।

लोग उसके पीछे ‘पकड़ो-पकड़ो’ का शोर मचाते हुए दौड़े, लेकिन आरोपी ने कार नहीं रोकी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में मेरे भाई का पैर टूट गया।।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *