CWG 2026: नीरज चोपड़ा समेत भारत के तीनों खिलाड़ी जैवलिन थ्रो के फाइनल में पहुंचे
स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आज आठवां दिन है. भारत के स्टार एथलीट और दो बार के ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा फाइनल में पहुंच चुके हैं. नीरज के अलावा यशवीर सिंह और रोहित यादव भी फाइनल में पहुंच गए. मेडल इवेंट कल यानी 31 जुलाई को होगा. इसके अलावा एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग और बॉल्स के मुकाबले जारी रहने के साथ ही भारत ट्रैक साइक्लिंग में भी अपने अभियान की शुरुआत करेगा. यहां आपको भारत के सारे इवेंट्स और उसके नतीजों की पल-पल की अपडेट मिलेगी.
दोपहर 2:40 बजे: एथलेटिक्स: पुरुषों की डेकाथलॉन 100 मीटर में तेजस्विन शंकर
दोपहर 2:55 बजे: एथलेटिक्स: पुरुषों की जैवलिन थ्रो क्वालिफाइंग में नीरज चोपड़ा, रोहित यादव और यश वीर सिंह
दोपहर 3:20 बजे: एथलेटिक्स: पुरुषों की डेकाथलॉन लॉन्ग जंप में तेजस्विन शंकर
शाम 4:55 बजे: एथलेटिक्स: पुरुषों की ट्रिपल जंप क्वालिफाइंग में प्रवीण चित्रवेल और सेल्वा प्रभु
शाम 5:07 बजे: ट्रैक साइक्लिंग: पुरुषों की टीम स्प्रिंट क्वालिफाइंग में रोनाल्डो सिंह लैतोंजम, डेविड बेकहम एल्कोटोचचूंगो और रोजित सिंह यांगलेम
शाम 5:10 बजे: एथलेटिक्स: पुरुषों की डेकाथलॉन शॉट पुट में तेजस्विन शंकर
शाम 5:40 बजे: एथलेटिक्स: पुरुषों की 400 मीटर सेमीफाइनल में विशाल टीके
शाम 6:30 बजे: वेटलिफ्टिंग: महिलाओं की 86+ किग्रा फाइनल (मेडल इवेंट) में मार्टिना देवी मैबाम
शाम 7:30 बजे: बॉल्स: पुरुषों की पेयर्स सेक्शनल प्ले में भारत (दिनेश कुमार, नवनीत सिंह) बनाम बोत्सवाना
रात 8:55 बजे: बॉल्स: महिलाओं की सिंगल्स सेक्शनल प्ले में नयनमोनी सैकिया बनाम एम्मा फिरयाना सरोजि (मलेशिया)
रात 10:50 बजे: ट्रैक साइक्लिंग: पुरुषों की टीम स्प्रिंट फाइनल में रोनाल्डो सिंह लैतोंजम, डेविड बेकहम एल्काटोचचूंगो और रोजित सिंह यांगलेम (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
रात 11 बजे: वेटलिफ्टिंग: पुरुषों की 110+ किग्रा फाइनल (मेडल इवेंट) में लवप्रीत सिंह
रात 11:30 बजे: एथलेटिक्स: पुरुषों की शॉट पुट फाइनल (मेडल इवेंट) में तेजिंदरपाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल
रात 11:37 बजे: एथलेटिक्स: पुरुषों की 200 मीटर सेमीफाइनल में अनिमेष कुजूर
रात 11:38 बजे: एथलेटिक्स: पुरुषों की डेकाथलॉन हाई जंप में तेजस्विन शंकर
रात 1:10 बजे: एथलेटिक्स: महिलाओं की डिस्कस थ्रो फाइनल में सीमा कालीरामना और निधि रानी (मेडल इवेंट)
1:30 AM: एथलेटिक्स: पुरुषों की डेकाथलॉन 400 मीटर में तेजस्विन शंकर
1:48 AM: एथलेटिक्स: महिलाओं की 5000 मीटर फाइनल में पारुल चौधरी (मेडल इवेंट)

