google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Latest

 बुलंदशहर : टोल कर्मियों ने दो भाजपा विधायकों से की बदसलूकी, नशे में धुत थे कर्मचारी

 बुलंदशहर, बुलंदशहर में लुहारली टोल प्लाजा पर एक शर्मनाक घटना सामने आई है। डिबाई विधानसभा के विधायक सीपी सिंह और स्याना विधानसभा के विधायक देवेंद्र सिंह लोधी के साथ टोल कर्मियों ने अभद्र व्यवहार किया।

घटना उस समय हुई जब दोनों विधायक अपनी-अपनी गाड़ियों से बिना सुरक्षाकर्मियों के टोल प्लाजा पहुंचे। टोल पर वीआईपी लेन बंद थी और वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। विधायकों ने जब इसका विरोध किया तो टोल कर्मियों ने उनके साथ बदसलूकी की।

जांच में सामने आया कि घटना के समय कई टोल कर्मी शराब के नशे में धुत थे। विधायकों ने इस पूरे मामले की शिकायत परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से की है। टोल प्रबंधन ने भी घटना की जांच शुरू कर दी है।

यह घटना टोल प्लाजा के कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। विशेषकर जनप्रतिनिधियों के साथ इस तरह का व्यवहार चिंताजनक है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *