News

Meerut News ; बेटी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर रास्ते में गला रेता

मेरठ में सौतेली मां की हत्या के मामले में पुलिस ने बेटी और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। आरोपी बेटी ने बताया कि मां उसके अफेयर का विरोध करती थी। दोनों की शादी के लिए तैयार नहीं थी। इसलिए उसने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मर्डर की प्लानिंग बनाई।

17 अगस्त को दोनों मंदिर में दर्शन कराने के बहाने मां को साथ ले गए। रास्ते में चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव 100 किमी दूर मंगलौर में झाड़ियों में फेंक दिया। 18 अगस्त को पुलिस को नहर के किनारे शव मिला।

पहचान होने के बाद तीन टीमें आरोपियों की तलाश में जुटीं। करीब 200 सीसीटीवी फुटेज खंगाले और दोनों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में बेटी ने हत्या की पूरी कहानी पुलिस को बताई। मामला कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र का है।

बेटी के प्रेम संबंध का विरोध कर रही थी मां

उत्ताखंड के मंगलौर में 18 अगस्त को नहर के किनारे एक महिला का शव मिला था। पुलिस ने जांच की तो पता चला यह शव मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के नटेशपुरम निवासी कविता का है।

रुड़की के एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि पुलिस ने महिला के पति से कॉन्टैक्ट किया। पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। रिपोर्ट में दिए गए कार नंबर से गाड़ी को ट्रेस किया गया।

करीब 200 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। बुधवार दोपहर पुलिस ने दोनों आरोपियों उन्नति और उसके बॉयफ्रेंड आकाश को लक्सर रोड से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया।

अब आरोपी बेटी का कबूलनामा…

‘मां हमारी शादी नहीं करना चाहती थी’

पूछताछ में उन्नति ने बताया कि मैं और आकाश 11वीं कक्षा से साथ पढ़ते थे, तभी से हमारी दोस्ती थी। अब हम दोनों दिल्ली के एक नर्सिंग कॉलेज से पढ़ाई कर रहे थे। मेरी मां कविता मेरे और आकाश के रिश्ते से नाराज थी।

वह मुझे आकाश से मिलने से रोकती थी और हमारी शादी के लिए भी तैयार नहीं थी। करीब एक महीने पहले आकाश शादी का रिश्ता लेकर घर आया था, लेकिन मां ने रिश्ता ठुकरा दिया। हमारी बिरादरी अलग होने की वजह से भी मां इस रिश्ते के खिलाफ थी।

मां के शादी से इनकार करने के बाद हमें लगा कि वह हमें कभी साथ नहीं होने देगी। इसके बाद हमने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *