News

गाजियाबाद में शादी टूटने पर 2 बहनों को गोली मारी

गाजियाबाद में शादी टूटने से नाराज एक युवक ने घर में घुसकर 2 सगी बहनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उधर, वारदात के बाद कार से थाने जाते समय आरोपी ने खुद का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसमें उसने लड़की और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

घायलों की पहचान खुशी (20) और उसकी बहन निधि (18) के रूप में हुई। वारदात खोड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम को हुई। गाजियाबाद के पुराना बस अड्डा बारादरी में रहने वाला जॉनी रैपिडो चलाता है। करीब डेढ़ साल पहले खोड़ा में रहने वाली 20 साल की खुशी से उसका रिश्ता तय हो गया। लेकिन, जॉनी के चाल-चलन से नाराज होकर परिवारवालों ने करीब 4 महीने पहले रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद से दोनों पक्षों के बीच कोई संपर्क नहीं था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 4 बजे जॉनी तमंचा लेकर घर की ऊपरी मंजिल तक पहुंच गया। उसे देखकर खुशी और निधि ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद जॉनी ने पहले खिड़की का शीशा तोड़ा। फिर रास्ते में रखा फ्रिज हटाकर कमरे में घुसने की कोशिश की। फिर उसने दोनों बहनों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग में खुशी को 4 गोलियां लगीं। इनमें 3 गोलियां पैर में और एक पेट में लगी। वहीं, छोटी बहन निधि के मुंह पर गोली लगी। गोली लगते ही दोनों बहनें खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ीं। गोली चलने की सूचना पर पड़ोसी भागकर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल बहनों को दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने दोनों का इलाज शुरू किया। खुशी की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। पड़ोस में रहने वाली ज्योति ने बताया- जॉनी पहले पड़ोस के घर में घुसा, फिर ग्रिल से कूदकर घायल खुशी के घर में घुसा। इसके बाद 3 गोलियां चलने की आवाज आई। जॉनी गोली मारकर भाग गया। जब हम लोग मौके पर पहुंचे, तो देखा कि खुशी और निधि को गोली लगी है।

खुशी के पेट और पैर में गोली लगी है, जबकि निधि के मुंह पर गोली लगी है। मां और पिता दोनों बहनों को दिल्ली के अस्पताल लेकर गए हैं। पड़ोसियों ने मांग की है कि जिस तरह जॉनी ने दोनों लड़कियों को गोली मारी, उसी तरह उसका भी एनकाउंटर हो। उसके घर पर बुलडोजर चलाया जाए।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *