Dailynews

यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा स्थगित

नई दिल्ली (UP Home Guard Physical Exam Postponed). उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए जरूरी अपडेट है. बारिश और मौसम का मिजाज देखते हुए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के हजारों पदों पर भर्ती के लिए जो शारीरिक दक्षता परीक्षा 14 सितंबर से होने वाली थी, उसे फिलहाल टाल दिया गया है. कई जिलों में परीक्षा केंद्रों के आस-पास पानी भर जाने के कारण अभ्यर्थियों की सुरक्षा और सहूलियत को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है.

इस भर्ती के जरिए उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के कुल 41,424 पद भरे जाएंगे. इसके लिए लाखों युवाओं ने आवेदन किया है. फिजिकल टेस्ट किसी भी डिफेंस या पुलिस भर्ती का सबसे अहम चरण होता है. इसमें दौड़ और अन्य शारीरिक मानक परखे जाते हैं. बारिश और जलभराव के बीच मैदानों में दौड़ना अभ्यर्थियों के लिए रिस्की हो सकता था. इसीलिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने सूझबूझ दिखाते हुए परीक्षा स्थगित करने का उचित निर्णय लिया है.

UP Home Guard Physical Exam 2026: भारी बारिश के चलते परीक्षा स्थगित, जानें अपडेट

यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा कब होगी और नोटिफिकेशन कहां चेक करें, इससे जुड़े अपडेट्स uppbpb.gov.in पर चेक कर सकते हैं. उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है. परीक्षा बोर्ड के अपर सचिव (भर्ती) सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने जानकारी दी है कि तयशुदा 10 परीक्षा केंद्रों पर भारी जलभराव हो गया है. मैदानों में कीचड़ और पानी भरने के कारण अभ्यर्थियों के लिए दौड़ना और अन्य फिजिकल टेस्ट देना असंभव सा हो गया था. युवाओं की सुरक्षा और निष्पक्ष परीक्षा माहौल को बनाए रखने के लिए इसे टालना ही आखिरी ऑप्शन बचा था.
फिलहाल बोर्ड ने शारीरिक दक्षता परीक्षा की कोई पक्की नई तारीख घोषित नहीं की है. बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि स्थिति सामान्य होने और मौसम साफ होने के बाद ही नई तिथियों पर विचार किया जाएगा. यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2026 की नई घोषणा होते ही इसकी ऑफिशियल सूचना बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपलोड कर दी जाएगी. अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *