Crime News

गाजियाबाद से बुलंदशहर गई बारात को दहेज के चक्कर में बना लिया बंधक, उल्टा देने पड़ेंगे साढ़े 17 लाख

Share News
5 / 100

बुलंदशहर, गाजियाबाद से बुलंदशहर गई बारात को दहेज के चक्कर में बंधक बना लिया। दूल्हा क्रेटा कार मांग रहा था और दुल्हन पक्ष उसे स्विफ्ट देना चाहता था। यहीं बात बिगड़ गई और लड़की वालों ने निकाह से इनकार कर दिया। फिलहाल समझौता इस बात पर हुआ है कि निकाह की तैयारियों में खर्च हुए साढ़े 17 लाख रुपए लड़का पक्ष लौटाएगा। इसमें से साढ़े 12 लाख रुपए हाथोंहाथ दे दिए गए हैं। दहेजलोभी लड़के को अब बिना निकाह वापस लौटना पड़ रहा है।

गाजियाबाद से गुलावठी गई थी बारात
गाजियाबाद में भोजपुर थाना क्षेत्र के कलछीना गांव से एक युवक की बारात बुधवार को जनपद बुलंदशहर में गुलावठी क्षेत्र के बागवाला गांव में गई थी। बताया जा रहा है कि निकाह से पहले लड़के ने दहेज में क्रेटा कार की डिमांड रख दी। लड़की वाले गाड़ी पर सिर्फ 8 लाख रुपए खर्च करना चाहते थे। ऐसे में वे स्विफ्ट कार देने का प्लान कर रहे थे। खुद दूल्हे, उसके भाई और पिता ने बिचौलिये को फोन करके अपनी डिमांड पूरी होने पर ही बारात लेकर आने के लिए कहा। बिचौलिये ने इस डिमांड की रिकॉर्डिंग मोबाइल पर कर ली।

खैर, बुधवार दोपहर में बारात पहुंच गई। निकाह की तैयारियां शुरू हो गईं। इस बीच फिर से कार को लेकर बात शुरू होने लगी। बिचौलिये ने लाउड स्पीकर के जरिये मोबाइल रिकॉर्डिंग सबको सुना दी। जिसके बाद लड़की पक्ष के लोग उखड़ गए। उन्होंने निकाह करने से साफ इनकार कर दिया। लड़की पक्ष ने बारातियों को जाने दिया, लेकिन दूल्हा समेत प्रमुख लोगों को बंधक बना लिया। वे अड़ गए कि निकाह की तैयारियों में खर्च हुए रुपए वापस मिलने के बाद ही दूल्हे को यहां से जाने देंगे।

दूल्हा और उसका परिवार सारी रात शमियाने के नीचे बैठे रहे। वार्ताओं का दौर चलता रहा। गुरुवार को तय हुआ कि निकाह की तैयारियों में लड़की पक्ष के साढ़े 17 लाख रुपए खर्च हुए हैं। लड़का पक्ष इस खर्चे की भरपाई करेगा। इस पर लड़के पक्ष ने साढ़े 12 लाख रुपए उन्हें हाथोंहाथ लौटा दिए। पांच लाख रुपए की एवज में लड़के पक्ष ने अपनी एक कार और कुछ जेवरात गिरवीं रखे हैं। जब वे पांच लाख रुपए लड़की पक्ष को दे देंगे, तब ये सामान उनसे वापस ले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *