ग्रीन सिटी नाम से विकसित की जा रही कॉलोनी, श्मशान घाट की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप
बुलंदशहर/खुर्जा। खुर्जा तहसील क्षेत्र के गांव सौंदा हबीबपुर में श्मशान घाट की भूमि पर अवैध कब्जे और निर्माण का आरोप लगाते हुए सोमवार को ग्रामीण तहसील पहुंचे। ग्रामीणों ने गांव में ग्रीन सिटी नाम से विकसित की जा रही कॉलोनी को लेकर भूमि विवाद का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि करीब 3 बीघा सरकारी भूमि और ढाई बीघा श्मशान घाट की भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। आरोप है कि संबंधित भूमि पर निर्माण कार्य भी कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से मांग की कि प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में भूमि की पैमाइश और जांच कराई जाए। यदि जांच में अतिक्रमण की पुष्टि होती है तो भूमि को कब्जामुक्त कराया जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट की भूमि को सुरक्षित कराकर अंतिम संस्कार के लिए उपलब्ध कराया जाना जरूरी है। ग्रामीणों ने मामले में तहसील प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
मामला खुर्जा तहसील क्षेत्र के सौंदा हबीबपुर गांव का है

