Hindi News LIVE

Ayodhya News: सीएम योगी की सुरक्षा में बड़ी चूक

अयोध्या: सीएम योगी की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है, जहां अयोध्या में राम कथा पार्क स्थित हेलीपैड के बगल में जहां सीएम योगी का हेलीकॉप्टर लैंड करने वाला था, वहां भीषण आग लगी है. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हेलीपैड से निकलकर सरयू अतिथि गृह तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था.

जानकारी के मुताबिक, आग 15 मीटर तक फैल गई थी. मौके पर मौजदू सुरक्षाकर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया. वहीं फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और आग को बुझाने में लग गई. वहीं सीएम योगी की सुरक्षा में हुई ये चूक सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़ी कर रही है.

किसी प्रकार की जनहानि नहीं
घटना के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की टीम सूचना पाकर तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. अयोध्या क्षेत्राधिकार आशुतोष तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है और किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *