Politics

भाजपा विधायक रेणुका सिंह बोलीं- कांग्रेस की बनेगी सरकार, लोग नहीं हैं BJP से खुश!

रायपुर. बीजेपी नेता रेणुका सिंह के कथित वायरल ऑडियो ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है. भरतपुर-सोनहत विधानसभा सीट से विधायक और बीजेपी की सीनियर नेता रेणुका सिंह के दो ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इन ऑडियो में वह अपनी ही सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाती सुनाई दे रही हैं.

वायरल ऑडियो में विधायक कथित तौर पर प्रशासनिक कामकाज और संगठन की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जाहिर कर रही हैं. साथ ही पार्टी संगठन के कुछ नेताओं पर भी असंतोष व्यक्त करती सुनाई दे रही हैं. ऑडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. इस ऑडियो को भाजयुमो नेता मनोज साहू ने वायरल किया है. उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है. बीजेपी विधायक रेणुका सिंह वायरल ऑडियो में कह रही हैं कि सरकार ऊपर से संचालित हो रही है. किसी को सीएम बनाकर तुरंत हटाया नहीं जा सकता, लेकिन ऊपर के लोग भी बहुत खुश नहीं हैं. राज्य में फिर से भूपेश बघेल की वापसी होगी, वे ही कांग्रेस के सीएम बनेंगे और इनको जेल भेजेंगे.

वहीं, वायरल ऑडियो को लेकर सफाई देते हुए रेणुका सिंह ने कहा कि यह मेरी आवाज नहीं है. यह AI जनरेटेड और फर्जी ऑडियो है. रेणुका ने कहा कि मैं बेटे के इलाज के लिए मुंबई आई हूं. इसके साथ बह उन्होंने सोशल मीडिया पर बेटे के इलाज का फोटो भी शेयर की है.

इधर सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. समर्थक जहां इसे विधायक की बेबाकी बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे सरकार के अंदरूनी मतभेदों से जोड़कर देख रहे हैं. फिलहाल पूरे मामले पर सभी की नजरें पार्टी संगठन और रेणुका सिंह की अगली प्रतिक्रिया पर टिकी हुई हैं.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *