Hindi News LIVE

टाइम बम’ बना रहा बोइंग 737, कैसे 4-4 मोर्चों पर लड़े स्मित मच्छार, यमराज से 174 यात्रियों की जिंदगी छीन लाए

 दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक उड़ान में अचानक ऐसा हंगामा मचा कि कुछ ही सेकंड में विमान हजारों फीट नीचे आ गया. कॉकपिट के अंदर कैप्टन और को-पायलट के बीच हुए संघर्ष के बीच विमान में सवार यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई. इस पूरे घटनाक्रम के बीच भारतीय मूल के कैप्टन स्मित मच्छार ने जिस तरह विमान को संभालने और मदद का संकेत देने की कोशिश की, उसकी चर्चा अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही है.

अमेरिकी सीनेटर और FAA कमर्शियल पायलट टिम शीही ने फॉक्स न्यूज से बातचीत में एक महत्वपूर्ण संभावना जताई है. उनके मुताबिक हमला झेलते हुए कैप्टन मच्छार ने विमान के ट्रांसपोंडर का ‘स्क्वॉक कोड’ बदलकर एयर ट्रैफिक कंट्रोल को खतरे का संकेत देने की कोशिश की होगी. ये काम उनके लिए आसान नहीं होगा क्योंकि सिर्फ उन्हें ही पता था कि क्या हो रहा है और स्थिति कितनी गंभीर है. यही वजह है कि उन्होंने

विमान के ट्रांसपोंडर में चार अंकों का एक कोड डाला जाता है, जिसकी मदद से एयर ट्रैफिक कंट्रोल विमान की पहचान और निगरानी करता है. कुछ स्पेशल कोड आपात स्थिति का संकेत भी देते हैं. इनमें 7700 सामान्य आपात स्थिति के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जबकि 7500 विमान में अवैध हस्तक्षेप या अपहरण जैसी स्थिति का संकेत देता है. फ्लाइट ट्रैकिंग आंकड़ों के अनुसार, फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 ने पहले 7700 कोड प्रसारित किया और बाद में 7500 कोड पर चली गई. हालांकि सार्वजनिक रूप से यह निश्चित नहीं है कि दोनों कोड किस पायलट ने दर्ज किए थे. शीही का कहना है कि उस समय कॉकपिट में मौजूद कैप्टन के पास ही ऐसा करने का अवसर रहा होगा. कल्पना कीजिए- एक तरफ कॉकपिट में हमला, दूसरी तरफ हजारों फीट की ऊंचाई पर उड़ता विमान और उसी समय मदद के लिए संकेत भेजने की कोशिश. यही इस घटना को इतना असाधारण बनाता है. घटना के दौरान विमान की ऊंचाई में भी अचानक भारी गिरावट दर्ज की गई. बोइंग 737 MAX 8 करीब 34 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था, लेकिन कुछ ही समय में यह लगभग 20 हजार फीट तक नीचे आ गया. अगर इस घटना की पूरी टाइमलाइन देखें तो पता चलता है कि 20 मिनट तक हवा में क्या चल रहा था –

06:45 बजे : सुरक्षित लैंडिंग कराई गई.

03:05 GMT: विमान ने सुबह  दुबई से उड़ान भरी.

05:21 बजे : ऊंचाई में उतार-चढ़ाव शुरू हुआ.

05:22 बजे : विमान करीब 14 हजार फीट नीचे आ गया.

05:31 बजे : इसके बाद 7700 और फिर 7500 इमरजेंसी कोड प्रसारित हुए.

वैसे तो इस पूरे  घटनाक्रम को 20 मिनट के अंदर पूरा किया गया लेकिन ये कितने भारी रहे होंगे, ये कैप्टर स्मित मच्छार ही जान सकते हैं. वे लड़ते-भिड़ते और प्लेन को संभालते हुए कॉकपिट का दरवाजा खोलने में सफल रहे. इसके बाद यात्रियों और विमान में मौजूद अन्य लोगों ने हस्तक्षेप किया.

हमले की वजह क्या थी?

घटना के पीछे का मकसद तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि सऊदी अधिकारियों की ओर से कथित हमलावर से पूछताछ की जा रही थी. इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने शुरुआती जानकारी के आधार पर दावा किया कि हमलावर विमान को दुर्घटनाग्रस्त कर सभी लोगों को मारना चाहता था. रॉयटर्स से बात करने वाले एक इजरायली अधिकारी ने हमलावर को ओमान का नागरिक बताया. हालांकि घटना की जांच पूरी होने से पहले इन दावों को अंतिम निष्कर्ष नहीं माना जा सकता. इस घटना ने एक और संवेदनशील पहलू को सामने ला दिया है. विमान को आपात स्थिति में सऊदी अरब में उतरना पड़ा, जबकि सऊदी अरब और इजरायल के बीच अभी औपचारिक राजनयिक संबंध नहीं हैं.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *