Latest

शिक्षक डॉ श्रवण कुमार गुप्त शिक्षा रत्न सम्मान 2024 से होंगे सम्मानित

Share News
13 / 100

सेवापुरी।ग्लोकल विश्व विद्यालय सहारनपुर में 14जुलाई को अखिल भारतीय शिक्षा सम्मेलन 2024 का आयोजन होने जा रहा है।जिसमे काशी के नवाचारी विज्ञान शिक्षक डॉ श्रवण कुमार गुप्त सहायक अध्यापक कम्पोजिट विद्यालय देहली विनायक को शिक्षा रत्न सम्मान 2024 से सम्मानित किया जाएगा। बताते चले की


यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित होकर विशिष्ट प्रकार से शिक्षण करने के लिए दिया जाता है। डॉ श्रवण कुमार गुप्त द्वारा अपने 25 वर्षों के शैक्षिक उच्च जीवन में बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश के गुणवत्ता संवर्धन हेतु राज्य स्तरीय,जनपदीय एवं ब्लॉक स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षक एवं विभिन्न सेवारत प्रशिक्षण का क्रियान्वयन निरंतर कराया जाता है। उक्त शिक्षक द्वारा विद्यालय में विज्ञान प्रयोगशाला की स्थापना एवं राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृति परीक्षा में मेंटर की भूमिका का निर्वहन किया है। राष्ट्रीय स्तर पर भी इनको उत्कृष्ट शिक्षा सेवा सम्मान ,द चाकलिट टीचर इयर एवार्ड , गिजू भाई बधेका शिक्षक सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।

डॉ श्रवण कुमार गुप्त सदैव शिक्षकों एवं बच्चों के सिखने सिखाने की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार का प्रयोग करते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर भारत सरकार के शिक्षा मंत्री, सचिव, मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश, महानिदेशक स्कूली शिक्षा द्वारा भी सम्मानित किया गया है। वही सम्मान प्राप्त होने की सूची में नाम अंकित होने से बेसिक शिक्षा विभाग वाराणसी में हर्ष का माहौल है। श्री गुप्त के चयनित होने पर डायट प्राचार्य डॉ उमेश कुमार शुक्ल,बी.एस.ए. डॉ.अरबिंद कुमार पाठक एवं खंड शिक्षा अधिकारी सेवापुरी संजय कुमार यादव ने प्रसन्नता जाहिर की है।

13 / 100

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *