google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Live News

बुलंदशहर : पत्थरबाजी के मामले में 8 को भेजा जेल, 70 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बुलंदशहर में महाराज यति नरसिंहानंद महाराज के आपत्तिजनक बयान के बाद जुम्मे की नमाज के बाद से ही माहौल गर्म था, उसके बाद यति नरसिंहानंद महाराज के फोटो जला,फाड़कर प्रदर्शन किया। वहीं पुलिस के आला अधिकारी मौके पर लोगों को समझने का प्रयास किया काफी समझाने के बाद लोगों को घर भेज दिया था।

आठ लोगों को भेजा गया जेल वहीं शाम ईशा की नमाज के बाद नगर हाईवे स्थित जामा मस्जिद गेट और बताशे वाली गली में पथराव कर दिया था। जिसमें इलाके में हडकंप मच गया। पत्थराव में कई गाड़ियों के शीशे भी टूटे थे। पुलिस ने 18 नामजद समेत 60 से 70 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वही पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।

सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि पत्थर बाजों के मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया था। जिसमें 18 नामजद समेत 60 से 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं आठ लोगों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। जेल भेजने वालों में साजिद,जावेद,शहवाज, कासिम,नाजिम, शहजाद,इन्जमाम,फैसल।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *