News

बुलंदशहर : मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने किया उद्घाटन

केंद्र की मोदी सरकार के सफल 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बुलंदशहर में एक जन कल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। मेले का मुख्य उद्देश्य आम जनता तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना है।

मेले के दौरान कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने विशेष रूप से टीबी (ट्यूबरकुलोसिस) उन्मूलन स्टॉल पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंत्री ने स्वास्थ्य अधिकारियों से क्षेत्र में टीबी मरीजों की पहचान, उनके मुफ्त इलाज और दवाओं की उपलब्धता के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश स्वास्थ्य के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है। उन्होंने भारत को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प दोहराया और बताया कि सरकार इसके लिए हर संभव प्रयास कर रही है। मरीजों को मुफ्त इलाज के साथ-साथ पोषण भत्ता भी दिया जा रहा है। मंत्री ने जनसामान्य को मेले में उपलब्ध विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं और टीबी उन्मूलन से जुड़ी जागरूकता गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और किसी भी लक्षण के दिखने पर तुरंत सरकारी अस्पतालों में मुफ्त जांच और इलाज का लाभ उठाएं।

इस मौके पर सांसद डॉ. भोला सिंह, विधायक लक्ष्मी राज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया, सीएमओ डॉ. सुनील दोहरे और टीबी अधिकारी हिमानी शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *