News

बुलंदशहर : कार नहर में गिरी, कारोबारी-इंजीनियर बहे,  NDRF रातभर से तलाश में

बुलंदशहर में कोहरे के चलते स्विफ्ट कार 20 फीट गहरी नहर में गिर गई। हादसे में कार सवार कारोबारी-इंजीनियर बह गए। दोनों की तलाश में रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन अब तक पता नहीं चला है। अब NDRF को रेस्क्यू के लिए बुलाया गया है। रात में तलाशी के दौरान गोताखोरों को एक अज्ञात शव मिला है।

बुलंदशहर के आनंद विहार इलाके में रहने वाले अर्पित (28) अपने दोस्त अनिरुद्ध (30) बुधवार रात को अलीगढ़ जा रहे थे। रात 10 बजे वलीपुरा पहुंचे। कोहरा बेहद घना था। विजिबिलिटी शून्य हो गई थी।

कार की स्पीड तेज थी, जिसके चलते नहर नहीं दिखाई दी। कंट्रोल करने से पहले कार नहर में गिर गई। यह देखकर राहगीरों ने शोर मचाया। पुलिस को इसकी जानकारी दी।

सूचना पर डीएम-SSP मौके पर पहुंचे। गोताखारों और क्रेन को बुलाया गया। 4 घंटे बाद कार को बाहर निकलवाया।

कार की खिड़की खुली हुई थी। पुलिस को शक है कि दोनों खिड़की तोड़कर बाहर निकले, लेकिन नहर में पानी का बहाव तेज था, इसलिए तैर कर बाहर नहीं आ पाए और बह गए।

कार सवार अर्पित बुलंदशहर में आइसक्रीम का बिजनेस करता है। अनिरुद्ध एक प्राइवेट इंजीनियर है। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा- कार सवार दो शख्स को पानी के तेज बहाव में बहते हुए देखा गया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। फिलहाल, नहर का पानी रुकवा दिया गया है। NDRF टीम रेस्क्यू में लगी है।

नहर का बहाव तेज था, इसलिए रात में रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आई। दोनों युवकों का अब तक पता नहीं चल पाया है। कार नहर पर बने पुल के गेट में फंस गई थी। क्रेन बुलवाकर 4 घंटे बाद कार को बाहर निकाला गया। ASP ऋजुल कुमार ने बताया- कार के नंबर से गाड़ी मालिक का पता लगाया गया। कार की खिड़कियां खुली मिलीं। आशंका है कि खुद को बचाने के लिए कार सवार खिड़की खोलकर कार से निकले होंगे। नहर का बहाव तेज था, इसलिए रात में रेस्क्यू रोक दिया गया था। सुबह फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *