News

बुलंदशहर : प्लॉट दिलाने के नाम पर  महिला से 10.83 लाख की ठगी

बुलंदशहर के शहर कोतवाली क्षेत्र में प्लॉट दिलाने के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने गंगा नगर में आवासीय प्लॉट दिलाने का झांसा देकर उससे कुल 10 लाख 83 हजार रुपये हड़प लिए। शिकायत के मुताबिक यह पूरा मामला वर्ष 2019 से शुरू हुआ था, जब साहिल अली और उसके साथियों ने बुलंदशहर विकास प्राधिकरण के तहत प्लॉट दिलाने का दावा किया था।

पीड़िता ने बताया कि भरोसा दिलाने के बाद उसने अलग-अलग तारीखों पर आरोपियों को नकद रकम दी, जिसकी रसीदें भी दी गईं। लेकिन बाद में न तो प्लॉट दिखाया गया और न ही उसकी रजिस्ट्री कराई गई। आरोप है कि जब वह लगातार संपर्क करती रही तो आरोपी टालमटोल करते रहे।

पैसे मांगने पर धमकी और मारपीट का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी साहिल अली ने लौटाने से साफ इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, उसे धमकी दी गई और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को बुलाकर उसके साथ अभद्रता और मारपीट भी कराई गई।

फर्जी दस्तावेज बनाने का भी आरोप

महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि इस पूरे मामले में फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी की गई है। साथ ही आरोपियों द्वारा अन्य लोगों के साथ भी इसी तरह की ठगी किए जाने की बात सामने आई है।पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *