Dailynews

बुलंदशहर : युवा कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

बुलंदशहर में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका। यह प्रदर्शन नीट अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ कथित अन्याय और पेपर लीक के विरोध में काला आम चौराहे पर किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष इसराइल गहलोत ने किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई।

इसराइल गहलोत ने बताया कि राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के आह्वान पर छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार और शिक्षा दोनों से वंचित कर रही है।

प्रशांत वाल्मीकि ने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं से परेशान होकर कई युवाओं ने आत्महत्या तक कर ली है, लेकिन सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच रही है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की।

किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय छोकर ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है। महत्वपूर्ण परीक्षाओं के पेपर लीक होने से नौजवानों में निराशा बढ़ी है। उन्होंने चेतावनी दी कि युवा वर्ग आगामी चुनाव में इसका जवाब देगा।

इस दौरान देश दीपक भारद्वाज, डॉ. आदेश मुदगल, मुनीर अकबर, राकेश भाटी, गौरव जयराम, देवेंद्र शर्मा, फैजान इलाही, इसरार, रवि राजपूत, उम्मेद कुमार सूर्यवंशी और राहुल कुमार सूर्यवंशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *