News

खुर्जा में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण (बीकेडीए) ने खुर्जा क्षेत्र में गुरुवार को अवैध प्लाटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण ने मुंडाखेड़ा और बगराई गांवों में कुल 21 बीघा जमीन पर विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया।

प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, खुर्जा के मुंडाखेड़ा में भारत एजेंसी के पास गुलजार, अब्दुल रहीम और कदीम द्वारा लगभग 6 बीघा जमीन पर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। इसे ध्वस्त किया गया।

इसी तरह, गांव बगराई में चौकी से बंबे की पटरी पर झमका की ओर चंद्रपाल और राजकुमार द्वारा लगभग 15 बीघा में विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग को भी ध्वस्त किया गया। यह ध्वस्तीकरण कार्रवाई प्राधिकरण के सचल दल ने पुलिस टीम की मौजूदगी में जेसीबी की सहायता से पूरी की।

प्राधिकरण के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सीलिंग और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे प्राधिकरण से बिना मानचित्र स्वीकृति के कोई निर्माण न करें और न ही किसी अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनी में कोई प्लॉट खरीदें। ऐसा करने पर प्राधिकरण द्वारा संबंधित निर्माण या प्लॉट को ध्वस्त कर दिया जाएगा।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *