सीएम योगी की मां का निधन, 92 वर्ष की थीं, उत्तराखंड में रहता है परिवार
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन हो गया है. वह 92 वर्ष की थीं. वह उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में रहती थीं. सीएम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन 2020 में हो गया था. उनका पैतृक गांव पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गांव में है. संन्यास के बाद सीएम योगी ने सांसारिक जीवन त्याग दिया था. आज भी उनका परिवार उतराखंड में साधारण जीवन व्यतीत करता है. सीएम योगी के चार भाई और तीन बहनें हैं.

