Crime News

गाजियाबाद फैक्टरी में सिलेंडर फटा, हादसे में 2 मजदूरों की मौत

Share News
5 / 100

गाजियाबाद के थाना ट्रोनिका सिटी के औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री में सिलेंडर फट गया। धमाका इतना जोरदार था की काम कर रहे दो मजदूरों की मौत हो गई। एक मजदूर गाजियाबाद का तो दूसरा झारखंड का था। जिस फैक्ट्री में सिलेंडर फटा वह अग्निशमन उपकरण बनाती है।

गाजियाबाद में एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया की थाना ट्रोनिका सिटी को सूचना मिली की थाना क्षेत्र के फैक्ट्री एरिया के सेक्टर ए प्लॉट नंबर 36 में स्थित कल्पतरु फैक्ट्री में सिलेंडर फट गया है। साथ ही सूचना मिली कि दो मजदूरों की मौत हो गई है। सूचना पर थाना टट्रोनिका सिटी की पुलिस मौके पर पहुंची तो छानबीन में सामने आया फैक्ट्री एरिया में जहां पर सिलेंडर की रिफलिंग और बॉटलिंग का प्लांट था वहां सिलेंडर फटा था। वहां दो मजदूर अमजद और अरमान काम कर रहे थे। जिनकी मृत्यु हो गई है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फैक्ट्री के मालिक प्रदीप जैन बताये जा रहे हैं। वही मृतक अमजद झारखंड के बोकारो का रहने वाला है। वहीं अरमान गाजियाबाद के थाना ट्रोनिका सिटी के इलायचीपुर गांव का रहने वाला है। पुलिस ने दोनों के परिवारों को सूचना दे दी है।

5 / 100

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *