NOIDA NEWS : पिज्जा बनाते समय युवक ने थूका, वीडियो वायरल
Noida
नोएडा में सेक्टर-22 चौड़ा गांव में पिज्जा हंट नाम की दुकान से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक पिज्जा बनाते समय उस पर थूकता हुआ दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा युवक मुजम्मिल नाम का है, जो उक्त दुकान पर काम करता है। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। लोगों ने इसे ग्राहकों की भावनाओं और स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामले की जानकारी मिलते हिंदू संगठनों ने भी इसका विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई।
वायरल वीडियो के आधार पर जांच वायरल वीडियो के आधार पर थाना सेक्टर-24 पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वायरल वीडियो की सत्यता, समय और स्थान की जांच की जा रही है। साथ ही वीडियो में दिखाई दे रहे युवक और दुकान संचालकों से भी पूछताछ की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा संबंधित धाराओं में होगा एक्शन पुलिस का कहना है कि यदि जांच में वीडियो सही पाया जाता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा और अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रशासन भी मामले पर नजर बनाए हुए है।

