Dailynews

दिल्ली में ठंड बढ़ गई है, न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Share News
5 / 100

क्रिसमस से पहले देश में ठंड बढ़ गई है। दिल्ली में गुरुवार (21 दिसंबर) की रात न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अक्षरधाम, चाणक्यपुरी सहित कई जगहों पर घना कोहरे की वजह से 400 मीटर तक विजिबिलिटी न के बराबर रही।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज और कल बर्फबारी का अनुमान जताया है। क्रिसमस से पहले पर्यटकों की बर्फ देखने की चाहत पूरी हो सकती है। हालांकि, बर्फबारी से पहाड़ी इलाकों का तापमान और गिरेगा।

इधर, मध्य प्रदेश में 25 दिसंबर से पहले ठंड में कमी आएगी। मौसम विभाग ने बताया कि 22 से 25 दिसंबर के बीच तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। पिछले 3 से 4 दिन में राज्य के कई इलाकों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया था।

छत्तीसगढ़ में आज से हवा की दिशा में बदलाव होगा। इसके कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। 23 और 24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में हल्के बादल छाए रहने की भी संभावना है।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का अनुमान
स्काईमेट के मुताबिक, तमिलनाडु, केरल, राजस्थान, उत्तरी पंजाब और उत्तरी हरियाणा में 22 से 23 दिसंबर के बीच हल्की बारिश होने की संभावना है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 22 से 24 दिसंबर के दौरान हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

23 और 24 दिसंबर को उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पंजाब और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 22 से 25 दिसंबर के बीच उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होने की उम्मीद है।

5 / 100

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *