Dailynews

BJP विधायक जय देवी कौशल के साथ मंदिर में भेदभाव

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक जय देवी कौशल के साथ मंदिर में भेदभाव का मामला प्रकाश में आया है. जय देवी कौशल ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘मैं पासी समाज से आती हूं. इसलिए मेरे साथ भेदभाव किया गया.’ यह पूरा मामला लखनऊ के काकोरी शीतला मंदिर का है, जहां जातिगत भेदभाव करने का आरोप लगाया गया है.

‘अगरबत्ती तक जलाने नहीं दी’
काकोरी भाजपा विधायक जय देवी कौशल ने मंदिर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, ‘पूजा के दौरान मुझे खड़ा रखा गया. अगरबत्ती तक नहीं जलाने दी. मैं पासी समाज से आती हूं, इसलिए मेरे साथ भेदभाव किया गया. पूजा के दौरान उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार नहीं किया गया.’ मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए पर्यटन विभाग ने 76 लाख रुपये मंजूर किए हैं. शिलान्यास और भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक ने भेदभाव का आरोप लगाया है.

जय देवी कौशल ने लगाए गंभीर आरोप
जय देवी कौशल के मुताबिक कार्यक्रम के लिए उन्होंने पहले ही अपना समय दिया था और आयोजन में शामिल होने के लिए मंदिर पहुंची थीं. उनका आरोप है कि पूरी व्यवस्था होने के बावजूद उन्हें पूजा में शामिल नहीं किया गया. काकोरी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक जय देवी कौशल के प्रयास से इलाके के शीतला मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया था. लंबे समय से कार्यक्रम टलने के बाद जीर्णोद्धार समारोह और पूजन का कार्यक्रम तय हुआ. विधायक के मुताबिक उन्हें भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था और वह निर्धारित समय पर पहुंची थीं. जय देवी कौशल ने आरोप लगाया कि मंदिर में पूजन की पूरी तैयारी होने के बावजूद उन्हें पूजा में शामिल नहीं किया गया. उनके अनुसार एक पंडित ने पांच ईंट रखकर पूजन की प्रक्रिया पूरी की. जबकि वह वहां खड़ी रहीं. विधायक का कहना है कि उन्हें न तो पूजा करने दी गई और न ही आरती में शामिल होने दिया गया.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *