Dailynews

ईस्टर्न पेरीफेरल पर पत्थर फैलाने वाला डंपर चालक गिरफ्तार, पुलिस ने किया डंपर बरामद 

दादरी पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर पत्थर फैलाने वाले डम्फर चालक को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से डम्फर भी बरामद कर लिया है।

यह घटना दो दिन पहले गुरुवार को दादरी थाना क्षेत्र के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर हुई थी। एआरटीओ की चेकिंग के दौरान एक डम्फर चालक ने अपने पत्थरों से भरे ओवरलोड डम्फर को तेज गति से रॉन्ग साइड में दौड़ाया था।

चालान से बचने के लिए चालक ने डम्फर का जैक खोलकर उसमें भरे पत्थरों को एक्सप्रेसवे पर फैला दिया था। इससे हादसे का खतरा बढ़ गया था और वहां से गुजरने वाले कई वाहनों के टायर पंचर हो गए थे।

सूचना मिलने पर दादरी पुलिस मौके पर पहुंची और झाड़ू, फावड़ों तथा जेसीबी की मदद से पत्थरों को सड़क से हटाया। इस पूरी घटना का वीडियो दूसरी साइड से गुजर रहे एक व्यक्ति ने बनाया था।

वीडियो में डम्फर चालक बेखौफ होकर तेज रफ्तार से डम्फर दौड़ाते हुए पत्थर फैलाता दिख रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस ने अब आरोपी डम्फर चालक अरबाज़, निवासी अलवर, राजस्थान को ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वह डम्फर भी बरामद कर लिया है जिसका इस्तेमाल घटना में किया गया था।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *