शिक्षामंत्री संदीप सिंह की अलीगढ़ में आज सगाई
यूपी के शिक्षा मंत्री संदीप सिंह की आज अलीगढ़ में सगाई है। उनकी दुल्हन मेघना चौधरी के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इसमें संदीप काले कुर्ते और मेघना भूरे सूट में नजर आ रही हैं। मेघना के हाथ में गुलाब के फूलों की माला है।
सगाई के लिए हॉल को शाही अंदाज में सजाया गया है। स्टेज पर संदीप के दादा और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तस्वीर लगाई गई है।
संदीप के छोटे भाई सौरभ सिंह की भी आज सगाई होगी। समारोह में CM योगी समेत कई बड़े नेता पहुंचेंगे। 80 हजार मेहमानों को न्योता दिया गया है। सिंगर कैलाश खेर परफॉर्म करेंगे।
सगाई की तैयारियां 100 बीघा मैदान में की गई हैं। मेन्यू में 60 व्यंजन शामिल हैं। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पसंदीदा कद्दू और आलू की सब्जी भी परोसी जाएगी।
संदीप की शादी 26 नवंबर को दिल्ली के द लीला होटल में होगी। अगले दिन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रिसेप्शन होगा। इसमें PM मोदी भी शामिल हो सकते हैं। सगाई हॉल में संदीप और सौरभ की एंट्री पर पारंपरिक महिला कलाकारों ने उनका स्वागत किया।
संदीप सिंह ने काले रंग की शेरवानी पहनी है, जिस पर हल्के सुनहरे धागों से भारी कढ़ाई की गई है।
छोटे भाई सौरभ ने आइवरी रंग की कढ़ाईदार शेरवानी पहनी है। जिस पर बारीक कढ़ाई की गई है। तजाकिस्तान के शेफ जेफर आए हैं। वो दिल्ली के कैटरर्स की टीम के संग आए हैं। वीवीआईपी लाउंज में चाउनीज स्टॉल होस्ट कर रहे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की पूरी टीम के साथ राजवीर सिंह राजू अतिथियों की अगवानी कर रहे हैं। आउटडोर कार्यक्रम में 80-90 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। उनके लिए खाने की भी व्यवस्था की गई है। मेन्यू में 50 से 60 तरह के व्यंजन शामिल हैं। इसमें कई तरह की मिठाइयां, हलवा, गुलाब जामुन, रसगुल्ला और अलग-अलग सब्जियां हैं।आउटडोर कार्यक्रम में 80-90 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। उनके लिए खाने की भी व्यवस्था की गई है। मेन्यू में 50 से 60 तरह के व्यंजन शामिल हैं। इसमें कई तरह की मिठाइयां, हलवा, गुलाब जामुन, रसगुल्ला और अलग-अलग सब्जियां हैं। मुख्य हॉल में राजस्थानी महल की थीम पर बने खूबसूरत स्टेज पर लाइव म्यूजिक बैंड और सिंगर्स अपनी शानदार प्रस्तुति दे रहे हैं।
अलीगढ़ के DPS स्कूल से शुरू हुई संदीप-मेघना की प्रेम कहानी
संदीप सिंह और मेघना की पहली मुलाकात अलीगढ़ के दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) में हुई थी। तब संदीप सीनियर थे और मेघना उनकी जूनियर। 2012 में 12वीं पास कर संदीप ने स्कूल छोड़ दिया, लेकिन यह जान-पहचान वक्त के साथ प्यार में बदल गई।
आगे की पढ़ाई के लिए मेघना लॉ करने विदेश चली गईं। दूरियां बढ़ीं, पर फोन और मैसेज के जरिए दोनों का रिश्ता और मजबूत होता गया।
2024 में संदीप के परिवार को इस रिश्ते के बारे में पता चला। इसके बाद संदीप के घरवाले रिश्ता पक्का करने के इरादे से मेघना के परिवार से मिलने गाजियाबाद पहुंचे।
सब कुछ तय माना जा रहा था, लेकिन ऐन वक्त पर संदीप के परिवार के ही एक सदस्य ने विरोध कर दिया और बात बनते-बनते बिगड़ गई।
संदीप ने हार नहीं मानी और अपनों को मनाने में जुटे रहे। आखिरकार उनकी कोशिश रंग लाई और दोनों परिवारों ने इस रिश्ते पर मुहर लगा दी। मेघना का परिवार पिछले 15 साल से गाजियाबाद के लाजपत नगर में रह रहा है। उनके पिता अरुण चौधरी ठेकेदारी करते हैं। गाजियाबाद में उनकी जूतों की दुकान भी है।
मेघना की मां का नाम विजय चौधरी है। उनका एक छोटा भाई करन चौधरी है। मेघना के पिता तीन भाइयों में सबसे बड़े हैं। उनके दो छोटे भाइयों के नाम राकेश और अजय हैं।

