Crime News

सहारनपुर में एक लाख का इनामी एहसान एनकाउंटर में ढेर

सहारनपुर में एक लाख के इनामी बदमाश एहसान को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ में दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। इस दौरान मारे गए बदमाश का साथी भागने में कामयाब रहा।

वहीं, एनकाउंटर के दौरान इंस्पेक्टर और सिपाही भी दो-दो गोलियां लगी हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ करीब 4 बजे सरसावा-चिलकाना के बीच डूमवाला गांव के पास हुई।

डीआईजी अभिषेक सिंह ने बताया- एहसान पर करीब 13 लूट के मुकदमे थे। यह बेहट में एक डकैती के सिलसिले में वांछित था। इसी मामले में उस पर 1 लाख का इनाम था। एहसान का नाम सहारनपुर के टॉप-10 अपराधियों में था। यह नकुड़ थाने का हिस्ट्रीशीटर था। शुक्रवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि सरसावा क्षेत्र के पिलखनी और डूमवाला गांव के बीच दो बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। पुलिस ने संयुक्त चेकिंग अभियान शुरू किया। तभी पिलखनी से डूमवाला मार्ग पर बदमाशों से पुलिस का आमना-सामना हो गया।

बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एहसान, पुत्र- रियासत को सीने और पैर में गोली लगी। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वह नकुड़ थानाक्षेत्र के गांव कपूरी का रहने वाला था। इस दौरान एहसान का दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। मुठभेड़ में सरसावा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवेश शर्मा के बाएं हाथ में दो गोलियां लगी हैं। इसके अलावा हेड कांस्टेबल सोनू भी गोली लगने से घायल हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। दूसरे फरार बदमाश की तलाश में इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्रों में दबिश दे रही है। एहसान ने अपने साथियों के साथ मिलकर बेहट थाना क्षेत्र में स्थित एक मिनी बैंक (जनसेवा केंद्र) को लूट लिया था। वारदात को 21, दिसंबर 2024 को अंजाम दिया गया था। चार नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर करीब ₹1.5 लाख की नकदी और मोबाइल लूटे थे। विरोध करने पर कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी गई थी। डीआईजी अभिषेक सिंह ने बताया- यह पूरा पुलिस ऑपरेशन एसएसपी सहारनपुर अभिनंदन सिंह द्वारा लीड किया गया। मुठभेड़ के दौरान चिलकाना और सरसावा थाना पुलिस टीम ने बदमाशों का सामना किया।

सरसावां के इंस्पेक्टर को भी गोली लगी है और एक कांस्टेबल भी गोली लगने से घायल हुए हैं। मुठभेड़ में हमारे एसओ विनोद को भी उनके बुलेटप्रूफ जैकेट्स पर भी दो गोलियां लगी हैं। उनको भी मेडिकल चेकअप के लिए बुलाया गया है। मुठभेड़ में सारी विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *