News

धूमधाम से निकली गणगौर की सवारी : उमड़ा महिलाओं का हुजूम

Share News
1 / 100

पावटा (राजेश कुमार हाडिया)। प्रागपुरा कस्बा के मुख्य बाजार व ग्राम के आम रास्तों में शाही लवाजमे के साथ धूमधाम से गणगौर की शाही सवारी निकाली गई और गणगौर का पावन पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। नव विवाहिताओं ने सज धज कर गणगौर के साथ ईसर की पूजा की। उसके बाद नगर भ्रमण करते हुए शाही सवारी में हिस्सा लिया। वहीं सांयकाल में पावटा, प्रागपुरा, कोटपूतली, राजनौता, नारेहड़ा, आंतेला, बड़नगर में गणगौर की शाही सवारी का आयोजन किया गया। कस्बे के प्रमुख स्थानों पर बड़ी संख्या में नव विवाहिता एवं महिलाओं ने गणगौर के साथ ही ईसर की पूजा की। महिलाओं ने गणगौर और ईसर को पानी के छींटे देकर पूजा अर्चना की और सुख शांति की कामना करते हुए परिवार के सदस्यों के लंबी उम्र की कामना की।

महिलाओं ने की विधिवत पूजा : महिलाओं ने गणगौर की प्रतिमाओं पर कुमकुम – काजल और मेहंदी के टीके लगाए। महिलाओं के समूह ने गौर-गौर गोमती, ईसर पूजे पार्वती आदि गीतों की स्वर लहरिया बिखेरी। महिलाओं ने जल, पुष्प, अगरू, अक्षत, मोली, धूप, दीप, नैवेद्य आदि के साथ पूजा भी की। महिलाओं ने शिव-पार्वती की कथा का वाचन किया। साफा, अंगरखी, धोती से सजी ईसर राजस्थानी चूंदड़ी व गोटा किनारी के लंहगे से सजी गौरी की प्रतिमाएं आकर्षक रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *