Crime News

फर्जी IAS बनकर लड़की को फंसाया, 6.50 लाख ठगे

गोंडा में शादीशुदा युवक ने फर्जी IAS अधिकारी बनकर लड़की को फंसा लिया। उससे शादी करने की बात कही। उसकी 2 बहनों को नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके बदले में साढ़े 6 लाख रुपए ऐंठ लिए। युवक जब नौकरी नहीं लगवा पाया तो वह खुद को रॉ एजेंट बताने लगा।

युवक ने लड़की से कहा, पहलगाम हमले के बाद हम लोगों को एक मिशन के लिए बुलाया गया है। मुझे अपना मैरिज सर्टिफिकेट जमा करवाना है। इसलिए जल्द ही शादी करनी होगी। युवती आरोपी की बातों में आ गई और उसने शादी कर ली। कुछ दिनों बाद युवक बहाना बनाकर लड़की के पास से चला गया।

लड़की के परिवार वालों ने शक होने पर पूरे मामले की छानबीन की। तभी युवक के पास से फर्जी पेपर और उसकी पत्नी की फोटो मिली। परिवार वालों ने जब आरोपी से बात की तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा और भाग गया। अब परिवार ने युवक की पुलिस में शिकायत कर उसे गिरफ्तार करने की मांग की है। ये मामला गोंडा की देहात कोतवाली क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली एक लड़की ने बताया, उसके घर में दो बहनें और मां हैं। पिता की मौत हो चुकी है। हम तीनों बहनें लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं। 17 दिसंबर, 2024 को मेरी मुलाकात संदीप से एक पार्टी में हुई थी। तभी से हम लोग संदीप के संपर्क में थे।

युवती का आरोप है, संदीप ने पहले खुद को माध्यमिक शिक्षा विभाग का सचिव, आईएएस अधिकारी और फिर रॉ एजेंट बताया। संदीप ने पहले उसे नौकरी का झांसा देकर फर्जी नियुक्ति पत्र थमाया। झूठ बोलकर अप्रैल, 2025 में शादी कर ली। दोनों बहनों को भी नौकरी दिलाने के नाम पर 6.50 लाख रुपए ऐंठ लिए। संदीप ने उसके दस्तावेज और पैसे लेने के बाद 30 अगस्त, 2025 को गोंडा के अंबेडकर चौराहे पर यूपी सरकार की मुहर लगा एक नियुक्ति पत्र दिया। इसमें बस्ती के खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज में क्लर्क पद पर नियुक्ति दिखाई गई थी।

जब मैं नियुक्ति पत्र लेकर कॉलेज पहुंची तो उसे बताया गया कि यह पूरी तरह फर्जी है। उसकी कोई नियुक्ति नहीं हुई है। इसके बाद उसने दोबारा संदीप से संपर्क किया तो उसने खुद को आईएएस अधिकारी बताते हुए भरोसा दिलाया कि वह लोगों को नौकरी दिलाने का काम करता है। पीड़िता से संदीप ने बड़ी बहन को क्लर्क और छोटी बहन को दिल्ली सचिवालय में नौकरी दिलाने का वादा किया था। लेकिन उन दोनों की भी कहीं पर नौकरी नहीं लगी। पीड़िता का कहना है, हम लोग बड़े स्तर पर शादी करने वाले थे लेकिन उससे पहले ही उसकी सच्चाई सामने आ गई। संदीप मुझे लेकर घूमने जाता था। उसने हमारा सारा पैसा खर्च करवा दिया। उसने हमें मानसिक और आर्थिक नुकसान पहुंचाया है। उस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *