Entertainment

हनुमान अंश’ ने 52 दिनों में 400 करोड़ की कमाई

नई दिल्ली. विशाल चतुर्वेदी की फिल्म ‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. फिल्म की रिलीज हो डेढ़ महीने से भी ज्यादा समय हो चुका है. लेकिन नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी इस धार्मिक फिल्म की कमाई किसी करिश्मा से कम नहीं है. फिल्म ने बॉलीवुड और साउथ की बड़ी-बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है.

7 हफ्तों में जहां बड़े-बड़े बजट की फिल्में भी दम तोड़ देती हैं, वहीं ‘हनुमान अंश’ की धुआंधार कमाई अभी भी जारी है. ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी के साथ यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की टॉप 50 लिस्ट में भी शामिल हो गई है.




फिल्म को मिले अच्छे वर्ड ऑफ माउथ का फायदा इसे लगातार मिलता गया और चौथे हफ्ते के बाद इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल आया. इसके बाद फिल्म भारत में हर हफ्ते 60 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन करने लगी. जहां रिलीज के दौरान ‘हनुमान अंश’ को महज 3 थिएटर्स मिले थे. वहीं अब फिल्म ने दुनियाभर में कब्जा कर लिया है. देश के साथ ही विदेशों में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. विदेश कलेक्शन की मदद से ‘हनुमान अंश’ ने 52 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कीर्तिमान रच डाला है.
अब रिलीज के 8वें वीकेंड में भी ‘’हनुमान अंश’’ ने शानदार प्रदर्शन किया. फिल्म ने तीन दिनों में भारत में 18.95 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. रविवार को इसकी कमाई सबसे ज्यादा रही और फिल्म ने एक दिन में करीब 9 करोड़ रुपये जोड़े.इसके साथ ही भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन बढ़कर 307 करोड़ रुपये हो गया है. अब रिलीज के 8वें वीकेंड में भी ‘’हनुमान अंश’’ ने शानदार प्रदर्शन किया. फिल्म ने तीन दिनों में भारत में 18.95 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. रविवार को इसकी कमाई सबसे ज्यादा रही और फिल्म ने एक दिन में करीब 9 करोड़ रुपये जोड़े.इसके साथ ही भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन बढ़कर 307 करोड़ रुपये हो गया है.
‘हनुमान अंश’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 401.20 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया. इसने ‘कृष 3’ (393 करोड़), ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ (392 करोड़), ‘3 इडियट्स’ (400 करोड़) और ‘कांतारा’ (401 करोड़) जैसी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. कांतारा भी देवों पर बनी फिल्म थी जिसने छप्परफाड़ कमाई की, लेकिन अब ‘हनुमान अंश’ आगे निकल गई है.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *