Dailynews

खुर्जा : हिंदू युवती पर साथी मुस्लिम युवक ने ताबड़तोड़ चाकू से कर दिए कई वार

खुर्जा नगर के मंदिर मार्ग स्थित स्वास्तिक डायग्नोस्टिक सेंटर पर शनिवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। लैब के रिसेप्शन पर कार्यरत एक हिंदू युवती पर साथी मुस्लिम युवक ने ताबड़तोड़ चाकू से कई वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वास्तिक डायग्नोस्टिक सेंटर पर युवती पिछले करीब 6 महीने से रिसेप्शनिस्ट के रूप में कार्य कर रही है। शनिवार दोपहर लगभग 12:00 बजे, इसी लैब पर एक्स-रे हेल्फर के तौर पर पिछले दो साल से कार्यरत असद पुत्र ताहिर, निवासी लखावटी वहां पहुंचा।

बताया जा रहा है कि असद नाइट शिफ्ट में काम करने के बाद दिन में लैब पर आया था और उसने अचानक रिसेप्शन पर बैठी महक पर चाकू से कई बार हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले से लैब पर हड़कंप मच गया और मौके पर भारी अफरा-तफरी मच गई। लहूलुहान हालत में गंभीर रूप से घायल युवती को तुरंत खुर्जा के श्री सूरजमल जटिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

​वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी असद मौके से फरार होने में कामयाब रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लैब तथा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *