google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
JOBS

Jobs : यूपी रोडवेज में होगी 657 पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में समूह ‘ख’ और समूह ‘ग’ के 657 पदों पर भर्ती जल्द निकाली जाएगी। परिवहन विभाग की ओर से समूह ख के 110 पदों पर भर्ती के लिए लोक सेवा आयोग को अधियाचन भेजा जाएगा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को समूह ग के 547 पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन भेजा जाएगा।

परिवहन विभाग में पिछली बार समूह ख और ग के पदों पर भर्ती आईआईएम लखनऊ के जरिए की गई थी। विभाग की ओर से समूह ख के खाली पदों पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग और समूह ग के पदों पर भर्ती पर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से भर्ती कराने का प्रस्ताव दिया। योगी कैबिनेट ने सोमवार को प्रस्ताव बाई सर्कुलेशन मंजूर किया।

विभाग के प्रमुख सचिव एल. वेंकटेश्वर लू ने बताया कि समूह ग में कनिष्ठ स्टेशन प्रभारी, यांत्रिक मैनेजर और सहायक स्टोर कीपर के 547 पदों पर भर्ती होगी। उन्होंने बताया कि समूह ख के 110 पदों पर भर्ती होगी। इनमें सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संचालन, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक तकनीकी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वित्त, सहायक अभियंता और सहायक विधि अधिकारी के पद हैं।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *