News

खुर्जा। ट्यूशन सेंटरों के बाहर लगा रहता है छात्रों का जमावड़ा, लोगो से करते अभद्रता

खुर्जा। नगर के नई बस्ती काॅलेज रोड़ वैसे तो शिक्षा के लिए जाना जाता है। लेकिन कुछ दिनों से नई बस्ती के लाड़ली दास मंदिर वाली गली और कंसल बाली गली आदि में नये ‘नये कोचिंग पनपने लगे है। सभी कोचिग संस्थानों का मकसद है। पैसा कमाना बच्चों पर ध्यान नहीं देना। छात्र गलियों के अपने वाहन खड़े कर जमावड़ा लगाकर खड़े हो जाते है। जब कोई राहगीर हटने को बोलता है। तो उनसे अभद्र व्यवहार करने पर उतारू हो जाते है।

कुकरमुत्तों की तरह पैदा हो रहे अवैध रूपे से संचालित कोचिंग सेंटरों पर शिक्षा विभाग लगाम लगाने को तैयार ही नहीं है। विभाग के अधिकारी कार्यालय से बाहर झांकने को तैयार ही नहीं है। नई बस्ती में दोपहर दो बजें से लेकर शाम 6 बजें तक कालोनी के लोगों और दुकानदारों को छात्रों के दहशत में रहना पड़ता है। क्योकि कोई कुछ कहें तो तत्काल अभद्रता पर उतारू हो हाते है। पुलिस की गश्त नहीं होने के कारण भी इन लोगों की हिम्मत और बढ़ जाती है।
एक दुकान के बाहर काफी देर से खड़े छात्रों को बाइक हटाने के लिए बोल दिया तो आक्रोशित हो गये और अभद्रता पर उतारू हो गये। जिसके बद अन्य लोगों ने मामले को ठंडा किया।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *