Sports

काशवी गौतम सबसे महंगी भारतीय अनकैप्ड प्लेयर बनीं

Share News

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के सीजन-2 के लिए ऑक्शन मुंबई में चल रहा है। काशवी गौतम सबसे महंगी अनकैप्ड प्लेयर बनीं। उन्हें गुजरात जायंट्स ने बेस प्राइस से 20 गुना ज्यादा कीमत देकर 2 करोड़ रुपए में खरीदा। काशवी की बेस प्राइस 10 लाख रुपए थी।

ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड को भी 2 करोड़ रुपए में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा, वह सबसे महंगी विदेशी प्लेयर हैं।

काशवी से पहले अनकैप्ड वृंदा दिनेश मौजूदा ऑक्शन की पहली भारतीय करोड़पति खिलाड़ी बनीं। उन्हें यूपी वॉरियर्ज ने बेस प्राइस से 13 गुना ज्यादा 1.30 करोड़ रु़पए में खरीदा। वृंदा का बेस प्राइस 10 लाख रुपए था।

5 प्लेयर्स की कीमत एक करोड़ से ज्यादा रही
ऑक्शन में 5 प्लेयर्स की कीमत एक करोड़ से ज्यादा रहीं। सदरलैंड, वृंदा और काशवी के अलावा ऑस्ट्रेलिया की फीब लीचफील्ड (1 करोड़) और साउथ अफ्रीका की शबनिम इस्माइल (1.20 करोड़) को भी ऑक्शन में एक करोड़ से ज्यादा रुपए मिले। लीचफील्ड को गुजरात और शबनिम को मुंबई ने खरीदा।

10 सेट तक 17 खिलाड़ी बिकीं, 13 की जगह बाकी
ऑक्शन शुरू होने से पहले 5 टीमों में 30 प्लेयर्स की जगह बाकी थी। 10 सेट तक 17 खिलाड़ी बिक चुकी हैं, इनमें 6 विदेशी और 11 भारतीय हैं। अब 13 खिलाड़ी और खरीदी जाएंगी, जिनमें 3 ही विदेशी हो सकती हैं। यानी 10 भारतीय प्लेयर्स के लिए अब बड़ी बोली लग सकती हैं।

अब तक ये प्लेयर्स बिक चुकी हैं…

  • विदेशी- एनाबेल सदरलैंड (DC), शबनिम इस्माइल (MI), फीब लीचफील्ड (GG), कैट क्रॉस (RCB), जॉर्जिया वेयरहम (RCB), डैनी व्याट (UPW)
  • भारतीय- काशवी गौतम (GG), वृंदा दिनेश (UPW), एकता बिष्ट (RCB), मेघना सिंह (GG), त्रिषा पूजिथा (GG), अपर्णा मंडल (DC), साईमा ठाकुर (UPW), अमनदीप कौर (MI), एस साजना (MI), पूनम खेमनार (UPW)।

  • सेट-6 में अनकैप्ड बैटर्स के नाम आए। इनमें 22 साल की वृंदा दिनेश इस ऑक्शन की पहली भारतीय करोड़पति प्लेयर बनीं। उन्हें यूपी वॉरियर्ज ने एक करोड़ 30 लाख रुपए में खरीदा। उनकी बेस प्राइस महज 10 लाख रुपए थी, यानी उन्हें उनकी बेस प्राइस से 13 गुना ज्यादा कीमत देकर UP ने अपनी टीम में शामिल किया।
  • वृंदा ने अभी तक भारत के लिए डेब्यू नहीं किया है, वह राइट हैंड से बैटिंग करने के साथ लेग स्पिन बॉलिंग भी करती हैं। उन्हें अंडर-19 और घरेलू क्रिकेट में परफॉर्मेंस के आधार पर इतनी बड़ी कीमत मिली। इस सेट से त्रिषा पूजिथा 10 लाख रुपए में गुजरात जायंट्स और अपर्णा मंडल को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख रुपए में खरीदा। वहीं सेट-6 की बाकी अनकैप्ड प्लेयर्स अनसोल्ड रहीं।

WPL Auction 2024 live updates: A total of 165 stars are going under the hammer at the WPL mini-auction 2024. Follow the live coverage for all major signings.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *