News

खुर्जा : ट्रिपल मर्डर के 12 दिन बाद 2 इनामी गिरफ्तार

खुर्जा में हुए ट्रिपल मर्डर के 12 दिन बाद पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नामजद आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। कोर्ट में तीनों आरोपियों ने सरेंडर की अर्जी दायर की थी।

सिविल ड्रेस पर पुलिसकर्मियों को कोर्ट के बाहर तैनात किया गया था। आज खुर्जा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक नामजद आरोपी अभी भी फरार है।

खुर्जा में हुए ट्रिपल मर्डर के 8 आरोपी जेल पहुंच चुके हैं, जबकि मुख्य आरोपी जीतू सैनी को पुलिस एनकाउंटर में ढेर कर चुकी है। हत्याकांड के 3 आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आज 50 हजार के ईनामी रवि सैनी और सौरभ सैनी को गिरफ्तार किया है।

हत्याकांड में नामजद 1 आरोपी अभी भी फरार है। वहीं मृतकों और सभी आरोपियों के घरों पर मातम पसरा हुआ है। दोनों पक्षों में तनाव पूरी तरह है। एहतियात के तौर पर मृतकों और आरोपियों के घरों पर पुलिस सुरक्षा तैनात है। कोई भी पूरे मामले में बात नहीं कर रहा है। दोनों के घरों में महज 200 मीटर की दूरी है, जिसके कारण पुलिस प्रशासन अभी भी अलर्ट है।

पुलिस ने ट्रिपल मर्डर में मुख्य आरोपी जीतू सैनी के समेत 10 आरोपियों को नामजद किया था। इसमें मुख्य आरोपी जीतू सैनी को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है, जबकि मयंक सैनी, रिंकू सैनी और भारत सैनी को हाफ एनकाउंटर के बाद जेल भेज दिया गया है।

इसके अलावा 4 अन्य आरोपी रूपेश सैनी, नरेश सैनी, रवि सैनी और सौरभ सैनी को पुलिस जेल भेज चुकी है। मनीष सैनी पहले ही कोर्ट में सरेंडर कर चुका है। इस हत्याकांड का अब एक आरोपी अनुज सैनी अभी भी फरार चल रहे हैं।

जल्द पकड़ा जाएगा आरोपी : एसएसपी

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि हत्याकांड में मुख्य आरोपी जीतू सैनी का एनकाउंटर हो चुका है, जबकि 8 अन्य आरोपी जेल में हैं। हत्याकांड के फरार एक आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *