Live News

खुर्जा : होटल में शराब पिला रहे संचालक, होटल पर छापेमारी

हाईवे स्थित खुर्जा गेट के समीप मौजूद होटल में देर रात पुलिस ने होटल में शराब परोसी जाने की सूचना पर छापेमारी करते हुए कार्रवाई की। इस दौरान मौजूद पुलिस अफसर ने होटल संचालक को डांट फटकार लगाकर होटल बंद करते हुए भगा दिया। मौके पर कई लोग शराब पीते हुए नजर आए। देर रात पुलिस अफसर नववर्ष के अवसर पर गश्त कर रहे थे।

बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज बस अड्डे के निकट रॉयल होटल में देर रात शराब परोसी जाने की सूचना पर सीओ खुर्जा वरुण कुमार और एसपी देहात ने गश्त के दौरान जांच पड़ताल की। इस दौरान मना करने के बावजूद रॉयल होटल में लोग शराब पीते हुए नजर आए।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *