Politics

लखनऊ : अखिलेश ने सीमा राजभर को महिला मोर्चा का बनाया अध्यक्ष

लखनऊ, अखिलेश यादव ने सीमा राजभर को समाजवादी पार्टी महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। बलिया की रहने वाली सीमा राजभर यूपी सरकार में मंत्री ओपी राजभर की पार्टी में रह चुकी हैं। सीमा सुभासपा से बलिया की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष थीं।

2022 विधानसभा चुनाव के बाद उन्होंने मंत्री राजभर और उनके बेटे अरविंद राजभर पर महिलाओं के शोषण और पार्टी में परिवारवाद का आरोप लगाया था। 2022 के अंत में वह सपा में शामिल हो गई थीं। सपा ने उन्हें छात्र सभा का राष्ट्रीय सचिव बनाया था।

वहीं, इससे पहले सपा की मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह थीं। अखिलेश यादव ने सीमा राजभर के नाम की घोषणा जूही सिंह से ही कराई। इसके बाद मीडिया के सामने जूही सिंह से कहा कि आपको और बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी।

सीमा राजभर को महिला मोर्चा अध्यक्ष बनाने को लेकर जानकारों का कहना है कि अखिलेश एक तीर से कई निशाना साधना चाहते हैं। सीमा राजभर समाज से आती हैं और मंत्री राजभर की करीबी रही हैं। ऐसे में पूर्वांचल में राजभर के बड़े वोट बैंक में सपा मजबूती से सेंध लगा सकती है।

सीमा के पार्टी में कद बढ़ाने को पीडीए कार्ड से भी जोड़कर देखा जा रहा है। सपा ने ये घोषणा ऐसे दिन की है, जब भाजपा सपा और कांग्रेस को पदयात्रा के माध्यम से महिला आरक्षण विरोधी होने का आरोप लगा रही है।

भाजपा की जनाक्रोश रैली पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा- सुना है पदयात्रा हो रही थी लखनऊ में। इतनी भीषण गर्मी में कोई काला चश्मा नहीं लगाया था। ये पहली सरकार है जो सत्ता पक्ष में रह कर विपक्ष की प्रैक्टिस कर रही है।

अखिलेश ने मंगलवार को सपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने फतेहपुर में चायवाले की दुकान की जांच पर भी बिना नाम लिए कटाक्ष किया। कहा- चायवाला कहता था कि मेरे से अच्छी चाय कोई नहीं बना सकता। शायद इसी बात की नाराजगी रही होगी।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *