News

नोएडा पुलिस ने लोगों को लौटाए 23.55 करोड़ के मोबाइल

कमिश्नरेट पुलिस ने तकनीक के सहारे मोबाइल चोरी और गुमशुदगी के मामलों में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पिछले चार वर्षों में पुलिस ने 7809 चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत 23 करोड़ 55 लाख 80 हजार 450 रुपए है।

पुलिस के आंकड़ों के अनुसार 1 दिसंबर 2022 से 31 मई 2026 तक जिले के विभिन्न थानों में दर्ज शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन की ट्रैकिंग की गई।

सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) पोर्टल और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से मोबाइल की लोकेशन का पता लगाया गया। कई मामलों में पुलिस मोबाइल चोरी करने वाले आरोपियों तक भी पहुंची और उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आज मोबाइल फोन केवल बातचीत का साधन नहीं रह गया है। इसमें बैंकिंग ऐप, जरूरी दस्तावेज, निजी फोटो-वीडियो और व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रहती है। ऐसे में मोबाइल खोने या चोरी होने पर लोगों को आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ता है।

इसी को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने मोबाइल बरामदगी को प्राथमिकता में रखा और तकनीक आधारित पुलिसिंग को मजबूत किया। शिकायत मिलते ही मोबाइल को ट्रैक करने और उसे जल्द बरामद करने की प्रक्रिया शुरू की जाती है।

पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में चला अभियान

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में मोबाइल चोरी और गुमशुदगी के मामलों के विशेष अभियान चलाया गया। सीईआईआर पोर्टल और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस कर उन्हें बरामद किया गया। सत्यापन के बाद ये मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए।

‘मिशन सहयोग’ से बढ़ा भरोसा

बरामद मोबाइल फोन समय-समय पर आयोजित ‘मिशन सहयोग’ कार्यक्रम के तहत लोगों को लौटाए जाते रहे हैं। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की। अधिकारियों का कहना है कि मिशन सहयोग सिर्फ मोबाइल लौटाने का अभियान नहीं, बल्कि पुलिस और जनता के बीच भरोसे को मजबूत करने की एक पहल भी है

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *